आईपीएल 2023 (IPL) के सीजन के लिए जियो सिनेमा के कमेंट्री पैनल का ऐलान हो गया है। हिंदी और अंग्रेजी समेत 11 भाषाओं में जियो सिनेमा पर कमेंट्री का लुत्फ फैंस उठा सकते हैं। खास बात ये है कि भोजपुरी को भी इस बार शामिल किया गया है और फैंस इस लैंग्वेज में भी कमेंट्री सुन सकते हैं। इंग्लिश कमेंट्री की अगर बात करें तो इसमें एबी डीविलियर्स और क्रिस गेल समेत कई दिग्गज शामिल हैं।जियो सिनेमा ने एक प्रेस रिलीज जारी करके सभी भाषाओं के कमेंटेटर्स का ऐलान कर दिया है। अलग-अलग भाषाओं के लिए अलग-अलग कमेंटेटर्स निर्धारित किए गए हैं। जियो सिनेमा पर आप इंग्लिश, हिंदी, मराठी, गुजराती, भोजपुरी, बंगाली, ओड़िया, मलायलम, कन्नड़, तमिल, तेलुगु और पंजाबी में कमेंट्री का आनंद ले सकते हैं।आईपीएल 2023 के लिए कमेंट्री टीम इस प्रकार हैइंग्लिश कमेंट्री टीम में क्रिस गेल, एबी डीविलियर्स, ग्रीम स्मिथ, ग्रीम स्वान, ब्रेट ली, स्कॉट स्टायरिश, संजना गणेशन, सुप्रिया सिंह और सुहेल चंडोक होंगे। वहीं हिंदी कमेंट्री टीम में जहीर खान, सुरेश रैना, अनिल कुंबले, रॉबिन उथप्पा, ओवैश शाह, पार्थिव पटेल, आकाश चोपड़ा, प्रज्ञान ओझा, आरपी सिंह, निखिल चोपड़ा, सबा करीम, अनंत त्यागी, रिद्धिमा पाठक, सुरभि वैद्य और ग्लेन सालधान होंगी। मराठी कमेंट्री पैनल में केदार जाधव और धवल कुलकर्णी जैसे दिग्गज होंगे। वहीं कन्नड़ कमेंट्री पैनल में वेंकटेश प्रसाद, वेदा कृष्णमूर्ति और एस अरविंद जैसे दिग्दज होंगे। तमिल लैंग्वेज में आर श्रीधर, बाबा अपराजित और अभिनव मुकुंद समेत कई कमेंटेटर कमेंट्री करेंगे। पूरी लिस्ट इस प्रकार है।Johns.@CricCrazyJohnsCommentators for JioCinema in IPL 2023.4284332Commentators for JioCinema in IPL 2023. https://t.co/0G1tXc7TVoआपको बता दें कि आईपीएल 2023 का आयोजन 31 मार्च से होगा और इस दौरान 10 टीमें टाइटल के लिए एक दूसरे से मुकाबला करेंगी। इस बार सभी टीमों को अपने-अपने घरेलू मैदानों में भी खेलने का मौका मिलेगा और इसी वजह से प्लेयर्स के साथ-साथ फैंस के अंदर भी काफी उत्साह है। हर टीम के घरेलू मैदान पर मैचों का आयोजन होगा।