IPL 2023 - सीएसके का ये खिलाड़ी कई मैचों के लिए हो जाएगा बाहर...सुरेश रैना ने दिया बड़ा अपडेट

Nitesh
दीपक चाहर एक बार फिर हुए चोटिल (Photo Credit - IPLT20)
दीपक चाहर एक बार फिर हुए चोटिल (Photo Credit - IPLT20)

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के तेज गेंदबाज दीपक चाहर को लेकर टीम के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना (Suresh Raina) ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने दीपक चाहर की इंजरी को देखते हुए कहा है कि वो अब कुछ मैचों से बाहर हो सकते हैं। सुरेश रैना के मुताबिक चाहर की इंजरी ज्यादा गहरी हो सकती है।

Ad

दरअसल मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले के दौरान दीपक चाहर इंजरी का शिकार हो गए। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में वो एक ही ओवर गेंदबाजी कर पाए थे और इसके बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था।

दीपक चाहर कई मैचों में नहीं खेल पाएंगे - सुरेश रैना

सुरेश रैना का मानना है कि हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से दीपक चाहर को कई मुकाबलों से बाहर बैठना पड़ सकता है। उन्होंने जियो सिनेमा पर कमेंट्री के दौरान कहा "ऐसा लगता है कि दीपक चाहर 4-5 मैचों के लिए बाहर हो जाएंगे। ऐसा प्रतीत होता है कि दोबारा उनकी मांसपेशियों में खिंचाव आ गया है और वो मुश्किल में दिख रहे हैं। सारे आईपीएल वेन्यू चेन्नई से दूर हैं और टीम को काफी ट्रैवल करना पड़ेगा। इसी वजह से चाहर के लिए मुश्किलें हैं।"

दीपक चाहर की अगर बात करें तो इंजरी उनके लिए बड़ी समस्या रही है। चेन्नई सुपर किंग्स ने दीपक चाहर को आईपीएल 2022 से पहले हुए मेगा ऑक्शन में 14 करोड़ रुपए की राशि देकर अपनी टीम में शामिल किया था। हालांकि चोट की वजह से वो पूरा सीजन नहीं खेल पाए थे। इस सीजन जरूर उन्होंने वापसी की लेकिन एक बार फिर चोटिल हो गए हैं।

आपको बता दें कि आईपीएल 2023 के 12वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हरा दिया। पहले खेलते हुए मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवरों में 157/8 का स्कोर बनाया। जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स ने अजिंक्य रहाणे के धुआंधार अर्धशतक की बदौलत इस टार्गेट को 18.1 ओवर में ही हासिल कर लिया।

Quick Links

Edited by Nitesh
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications