IPL 2023 - अब ये कंफर्म हो गया है कि दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं करेगी...पूर्व क्रिकेटर का चौंकाने वाला बयान

Nitesh
दिल्ली कैपिटल्स की टीम (Photo Credit - IPLT20)
दिल्ली कैपिटल्स की टीम (Photo Credit - IPLT20)

पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने दिल्ली कैपिटल्स टीम (Delhi Capitals) की लगातार हार को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि इस हार के बाद अब ये कंफर्म हो गया है कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस सीजन प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाएगी।

Ad

दिल्ली कैपिटल्स के लिए ये सीजन शुरूआत से ही काफी चुनौतियों भरा रहा है। सबसे पहले उनके नियमित कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज ऋषभ पंत बाहर हो गए। उसके बाद डेविड वॉर्नर को कप्तान बनाया गया लेकिन उनकी कप्तानी में टीम का प्रदर्शन अभी तक बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा है। टीम लगातार चार मुकाबले हार चुकी है।

डेविड वॉर्नर अभी तक एक भी छक्का नहीं लगा पाए हैं - आकाश चोपड़ा

आकाश चोपड़ा ने कप्तान डेविड वॉर्नर के परफॉर्मेंस पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने अपने यू-ट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान कहा "दिल्ली की टीम चार में से चार मुकाबले हार गई है। ये लगभग कंफर्म हो गया है कि ये टीम अब प्लेऑफ में नहीं जाने वाली है। डेविड वॉर्नर बहुत बढ़िया खेल रहे हैं लेकिन क्या वो वास्तव में बढ़िया खेल रहे हैं ? ये बड़ा सवाल है। वो रन तो बना रहे हैं। चार मैचों में तीन बार अर्धशतक लगा चुके हैं लेकिन अभी तक एक भी छक्का नहीं मारा है। लगभग 200 गेंद उन्होंने खेल ली है और अभी तक छक्का नहीं लगा पाए हैं।"

आपको बता दें कि दिल्ली में खेले गए आईपीएल 2023 के 16वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम 19.4 ओवर में 172 रन बनाकर सिमट गई, जवाब में मुंबई इंडियंस ने आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर ये मुकाबला अपने नाम कर लिया। यह मुंबई की तीन मैचों में पहली जीत है, जबकि दिल्ली की चार मैचों में लगातार चौथी हार है।

Quick Links

Edited by Nitesh
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications