IPL 2023 - दिल्ली कैपिटल्स को चाहिए कि वो शेन वॉटसन से ओपन कराना शुरू कर दें...पूर्व क्रिकेटर ने कसा तंज

शेन वॉटसन दिल्ली के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा हैं
शेन वॉटसन दिल्ली के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा हैं

आईपीएल 2023 (IPL) में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के सलामी बल्लेबाजों का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा है। पृथ्वी शॉ उस हिसाब से परफॉर्म नहीं कर पाए हैं। पिछले दो मैचों से फिल साल्ट भी लगातार फ्लॉप हो रहे हैं। टीम के खराब ओपनिंग प्रदर्शन को देखते हुए पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने दिल्ली कैपिटल्स के ऊपर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि अब दिल्ली को चाहिए कि वो अपने कोच शेन वॉटसन से ओपन कराना शुरू कर दें।

Ad

दिल्ली कैपिटल्स के युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ के लिए आईपीएल 2023 का सीजन काफी खराब रहा है। एक भी मैच में वो बड़ी पारी नहीं खेल पाए। अभी तक उन्होंने कुल मिलाकर छह मैच खेले हैं और उस दौरान सिर्फ 47 रन ही बना पाए। उन्हें लगातार मौके दिए गए लेकिन वो उसका फायदा नहीं उठा पाए। पृथ्वी शॉ को ड्रॉप करके फिल साल्ट को मौका दिया गया लेकिन वो भी बुरी तरह फ्लॉप रहे हैं।

शेन वॉटसन ओपनिंग के लिए ज्यादा बेहतर विकल्प रहेंगे - हरभजन सिंह

अब ऐसे में हरभजन सिंह ने सलाह दी है कि शेन वॉटसन से ओपन कराना शुरू कर देना चाहिए। अपने यू-ट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान उन्होंने कहा,

मैं ये कह रहा हूं कि दिल्ली कैपिटल्स को शेन वॉटसन को भी खिलाना चाहिए। वो हाल ही में रिटायर हुए हैं और जिस तरह से दिल्ली की सलामी जोड़ी इस वक्त फ्लॉप हो रही है उसे देखते हुए वॉटसन की जरूरत पड़ेगी। वो ज्यादा बेहतर विकल्प हो सकते हैं।

आपको बता दें कि हैदराबाद में खेले गए आईपीएल 2023 के 34वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाए। जवाब में सनराइज़र्स हैदराबाद की टीम 6 विकेट खोकर 137 रन ही बना पाई। दिल्ली कैपिटल्स की ये लगातार दूसरी जीत है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications