IPL 2023 - एम एस धोनी के बाद इस खिलाड़ी को बनाना चाहिए CSK का कप्तान, टीम के पूर्व क्रिकेटर का बयान

Nitesh
एम एस धोनी का ये आखिरी सीजन हो सकता है (Photo Credit - IPLT20)
एम एस धोनी का ये आखिरी सीजन हो सकता है (Photo Credit - IPLT20)

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का अगला कप्तान कौन होगा इसको लेकर टीम के पूर्व खिलाड़ी केदार जाधव ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। केदार जाधव के मुताबिक एम एस धोनी (MS Dhoni) के बाद ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) कप्तानी के लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि बेन स्टोक्स का भी एक ऑप्शन है लेकिन इसके लिए इस सीजन उन्हें जबरदस्त प्रदर्शन करना होगा और उनकी उपलब्धता पर भी संशय है।

Ad

दरअसल आईपीएल 2023 की शुरूआत से पहले से ही ये कयास लगाए जा रहे हैं कि ये एम एस धोनी का आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है। एम एस धोनी इसके बाद शायद खेलते हुए ना दिखें। हालांकि धोनी या सीएसके की तरफ से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट इसको लेकर अभी तक नहीं आया है लेकिन सबका यही मानना है कि शायद धोनी इस सीजन के बाद संन्यास का ऐलान कर दें।

अगर धोनी संन्यास लेते हैं तो फिर अगला कप्तान कौन होगा, ये सवाल सबके मन में चल रहा है। वहीं केदार जाधव ने ऋतुराज गायकवाड़ को कप्तान बनाने का सुझाव दिया है। उनके मुताबिक ऋतुराज कप्तानी के लिए सबसे परफेक्ट हैं।

ऋतुराज गायकवाड़ सीएसके के कप्तान के लिए बेस्ट विकल्प हैं - केदार जाधव

जियो सिनेमा पर बातचीत के दौरान उन्होंने कहा "मेरे हिसाब से एम एस धोनी के बाद ऋतुराज गायकवाड़ चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान हो सकते हैं। बेन स्टोक्स और रविंद्र जडेजा का भी ऑप्शन है। हालांकि स्टोक्स के लिए जरूरी है कि उन्हें इस साल काफी बेहतर खेलना होगा। इसके अलावा वो कितने समय तक के लिए उपलब्ध रहते हैं ये भी एक इश्यू है। इसी वजह से मुझे लगता है कि एम एस धोनी के बाद कप्तानी के लिए ऋतुराज गायकवाड़ सबसे बेहतरीन विकल्प हैं।"

ऋतुराज गायकवाड़ की अगर बात करें तो अभी तक चेन्नई सुपर किंग्स के लिए उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। पिछले सीजन भी उन्होंने काफी रन बनाए थे और इस सीजन भी बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं।

Quick Links

Edited by Nitesh
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications