IPL 2023, MI vs PBKS: 31वें मैच का प्रीव्यू, संभावित एकादश, पिच और मौसम की जानकारी, लाइव स्ट्रीम

मुंबई धाकड़ फॉर्म में है (Photo: MI Twitter)
मुंबई धाकड़ फॉर्म में है (Photo: MI Twitter)

आईपीएल में शनिवार को डबल हेडर के दूसरे मैच में मुंबई इंडियंस का सामना पंजाब किंग्स से होगा। टूर्नामेंट का यह 31वां मैच है। इस सीजन लगातार दो मैचों में हारने के बाद मुंबई इंडियंस ने धमाकेदार अंदाज में वापसी की। दूसरी तरफ पंजाब ने भी धाकड़ प्रदर्शन किया है लेकिन पिछले मैच में आरसीबी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दर्शकों को एक रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है।

Ad

मुंबई इंडियंस ने अब तक पांच मैच खेलकर 3 जीत दर्ज की है। मुंबई तालिका में छठे स्थान पर है। वहीं पंजाब किंग्स ने 6 मैचों में 3 जीत के साथ सातवां स्थान हासिल किया। ऐसे में मुंबई का पलड़ा भारी माना जा सकता है। यह मैच घरेलू मैदान पर होने की वजह से भी मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी है। इसके अलावा मुंबई के बल्लेबाज भी पिछले कुछ मैचों में जबरदस्त फॉर्म में दिखाई दिए हैं। पंजाब को यहां मेहनत करनी पड़ सकती है।

संभावित एकादश

Mumbai Indians

इशान किशन, रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, कैमरून ग्रीन, टिम डेविड, जेसन बेहरेनडॉर्फ, ऋतिक शौकीन, अर्जुन तेंदुलकर, रिले मेरेडिथ, पीयूष चावला।

Punjab Kings

अथर्व तायडे/ शिखर धवन, हरप्रीत भाटिया, लियाम लिविंगस्टोन, सिकंदर रजा, जितेश शर्मा, शाहरुख खान, सैम करन, अर्शदीप सिंह, नाथन एलिस, हरप्रीत बराड़, राहुल चाहर।

पिच और मौसम की जानकारी

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में चौके-छक्कों की बारिश देखने को मिल सकती है। बल्लेबाजों के लिए पिच से मदद रहेगी। ऐसे में गेंदबाजों को मुश्किलें होंगी। टॉस जीतकर फील्डिंग करने का निर्णय लिया जा सकता है। शाम के समय ओस की भूमिका हो सकती है। बारिश के आसार नहीं होंगे।

मैच का सीधा प्रसारण

भारतीय समय के अनुसार मैच में टॉस शाम 7 बजे होगा और पहली गेंद 7 बजकर 30 मिनट पर डाली जाएगी। इस मैच को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देखा जा सकेगा। डिजिटल में जियो सिनेमा एप्लीकेशन और वेबसाईट पर भी मैच लाइव प्रसारित होगा।

Quick Links

Edited by निरंजन
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications