IPL 2023 - मोहम्मद कैफ ने अंबाती रायडू के छक्के की तुलना विराट कोहली के पाकिस्तान के खिलाफ छक्के से की

अंबाती रायडू ने जबरदस्त पारी खेली (Photo - IPL)
अंबाती रायडू ने जबरदस्त पारी खेली (Photo - IPL)

अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल 2023 (IPL) के फाइनल मुकाबले में जिस तरह से बैकफुट पर जाकर छक्का लगाया, उसकी पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने काफी तारीफ की है। उन्होंने रायडू के इस छक्के को शॉट ऑफ द टूर्नामेंट बताया है।

Ad

अंबाती रायडू का ये आखिरी आईपीएल मैच था। उन्होंने पहले ही अपने संन्यास का ऐलान कर दिया था। अंबाती रायडू ने आईपीएल के अपने करियर में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स का प्रतिनिधित्व किया और उन्होंने इस दौरान 6 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है। उन्होंने 3 बार मुंबई के लिए तो 3 ही बार चेन्नई के लिए आईपीएल ट्रॉफी जीती। पिछले कई सीजन से वो चेन्नई सुपर किंग्स टीम का हिस्सा थे।

अंबाती रायडू को लेकर मोहम्मद कैफ की प्रतिक्रिया

रायडू ने अपने आखिरी आईपीएल मैच में 8 गेंद पर 19 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने दो जबरदस्त छक्के भी लगाए। इनमें से बैकफुट पर जाकर लगाए गए उनके छक्के की मोहम्मद कैफ ने काफी तारीफ की है। स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत के दौरान उन्होंने कहा,

अंबायी रायडू ने जो पारी खेली वो गेम-चेंजिंग थी। गेम के लिहाज से उनकी पारी काफी अहम थी। बैकफुट पर जाकर उन्होंने जिस तरह से छक्का लगाया, मेरे हिसाब से वो शॉट ऑफ द टूर्नामेंट था। जिस तरह से विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में छक्का लगाया था, ये बिल्कुल वैसे ही था। रायडू काफी इमोशनल दिखे लेकिन उनको पूरा क्रेडिट जाता है कि उन्होंने अपने आईपीएल करियर का समापन इस शानदार अंदाज में किया।

अंबाती रायडू ने भी इस फाइनल मुकाबले को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा,

मैं इससे बेहतर फिनिश के बारे में सोच भी नहीं सकता था। अब मैं अपनी पूरी लाइफ खुश रह सकता हूं और मेरे चेहरे पर मुस्कान रहेगी। पिछले 30 साल से जो मैंने कड़ी मेहनत की है, मुझे खुशी है कि जीत के साथ उसका समापन हुआ। मैं अपनी फैमिली, खासकर अपने पिता का आभार प्रकट करता हूं। उनके बिना ये सब संभव नहीं हो पाता।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications