IPL 2023 - निकोलस पूरन ने ऋषभ पंत की इंजरी को लेकर दी प्रतिक्रिया, खुद भी कई महीने अस्पताल में रहे थे

Nitesh
West Indies v India - One Day International Series
West Indies v India - One Day International Series

भारतीय टीम (Indian Cricket Team) के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की इंजरी को लेकर लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाज निकोलस पूरन ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। निकोलस पूरन का आठ साल पहले इसी तरह से एक कार एक्सीडेंट हो गया था और वो छह महीने तक अस्पताल में रहे थे। इसी वजह से वो ऋषभ पंत के साथ खुद को रिलेट कर पा रहे हैं।

Ad

मेरे और ऋषभ पंत के बीच काफी बेहतरीन रिलेशनशिप है - निकोलस पूरन

निकोलस पूरन के मुताबिक वो ऋषभ पंत से लगातार टच में हैं। उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले से पहले कहा "ये काफी चुनौतीपूर्ण होता है। कोई दूसरा आपके दर्द को नहीं समझ सकता है। कई बार मुझे अपनी चीज याद आ जाती है। मैं निश्चित तौर पर ऋषभ पंत से बात करता रहता हूं। हम दोनों के बीच काफी अच्छा रिलेशनशिप है। कई बार आप काफी हताश और निराश हो जाते हैं क्योंकि आप चाहते हैं कि जल्द से जल्द ठीक हो जाएं लेकिन ऐसा होता नहीं है।"

निकोलस पूरन ने अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए कहा "आप लाइफ में हमेशा प्रोग्रेस चाहते हैं। आप चाहते हैं कि चीजें तेजी से हों लेकिन हर समय ऐसा नहीं होता है। आपको अपने ऊपर भरोसा रखना चाहिए। अब जो हो चुका है उसे चेंज नहीं किया जा सकता है। भगवान पर भरोसा रखिए और खुद के ऊपर और अपनी कड़ी मेहनत के ऊपर विश्वास रखिए।"

आपको बता दें कि ऋषभ पंत का पिछले साल एक्सीडेंट हो गया था और उसी वजह से ही वो मैदान से बाहर चल रहे हैं। पन्त की गैरमौजूदगी में दिल्ली का प्रदर्शन बेहद ही निराशाजनक रहा है। दिल्ली टीम को पहले चार मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। टीम को ऋषभ पंत की कमी काफी खल रही है। उन्हें मैदान में वापसी के लिए अभी लंबा वक्त लग सकता है।

Quick Links

Edited by Nitesh
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications