IPL 2023, PBKS vs RCB: 27वें मैच का प्रीव्यू, संभावित एकादश, पिच और मौसम की जानकारी, लाइव स्ट्रीम

घरेलू मैदान पर पंजाब जीत दर्ज करना चाहेगी
घरेलू मैदान पर पंजाब जीत दर्ज करना चाहेगी

आईपीएल (IPL 2023) में इस बार गुरुवार को डबल हेडर होगा पहला मुकाबला पंजाब किंग्स और आरसीबी के बीच खेला जाएगा। यह मैच मोहाली में खेला जाना है। पंजाब की टीम ने इस सीजन कुछ शानदार जीत हासिल की है। आरसीबी ने शुरुआत अच्छी की लेकिन बीच में लड़खड़ा गई। आरसीबी का प्रयास खोई हुई लय वापस पाना होगा। पंजाब किंग्स की टीम ने घरेलू मैदान पर केकेआर को हराया था। इस मैच में उनका प्रयास आरसीबी के ऊपर एक शानदार जीत दर्ज करना होगा।

Ad

अंक तालिका की तरफ नज़र डाली जाए तो आरसीबी पीछे है। आरसीबी ने 5 मैचों में 2 बार जीत दर्ज की है और पंजाब ने 5 में से 3 जीत हासिल की है। पंजाब की टीम छह अंकों के साथ तालिका में पांचवें स्थान पर है। आरसीबी आठवें नम्बर पर है। पंजाब और आरसीबी दोनों के बीच कड़ा मुकाबला हो सकता है।

संभावित एकादश

Punjab Kings

शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, मैथ्यू शॉर्ट, सिकंदर रजा, सैम करन, जितेश शर्मा, शाहरुख खान, हरप्रीत बरार, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह

RCB

विराट कोहली, फाफ डू प्लेसी (कप्तान), महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक, वेन पार्नेल/ जोश हेजलवुड, वानिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, वी विजयकुमार, मोहम्मद सिराज।

पिच और मौसम की जानकारी

मोहाली की पिच में उछाल और गति दोनों रहते हैं। गेंद बल्ले पर आसानी से आती है। बैटिंग करना आसान होगा। मौसम को लेकर कोई समस्या नहीं है। टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया जा सकता है। 180 से ऊपर का स्कोर बनाने से मैच में जीतने के आसार रहेंगे।

मैच का सीधा प्रसारण

भारतीय समय के अनुसार टॉस दोपहर 3 बजे होगा। मैच 3 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर मैच का सीधा प्रसारण होगा। डिजिटल में जियो सिनेमा एप्लीकेशन और वेबसाईट पर इसका प्रसारण होगा।

Quick Links

Edited by निरंजन
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications