आईपीएल 2023 (IPL 2023) में प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के बाद मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) अब अपना अगला मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के खिलाफ खेलेगी। इस मैच से पहले मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में खिलाड़ी एक फेमस सोशल मीडिया ट्रेंड को फॉलो करते हुए एक हिंदी गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। उनकी यह वीडियो इस समय काफी वायरल हो रही है।मुंबई और लखनऊ की टीम 24 मई को चेन्नई में एलिमिनेटर मुकाबला खेलेगी। इस मैच में जो भी जीतेगा वो क्वालीफायर 2 खेलेगा और हारने वाली टीम का सफर इस आईपीएल में खत्म हो जाएगा। इस हाई प्रेशर मैच से पहले मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी मजाकिया मूड में नजर आए।दरअसल, रोहित शर्मा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा की। इस वीडियो में रोहित, सूर्यकुमार यादव, नेहाल वढेरा समेत और अन्य एक सोशल मीडिया ट्रेंड को फॉलो कर रहे थे। इस ट्रेंड में लोग ‘सइयां’ गाने की एक लाइन गाने की कोशिश करते हैं।इसी तर्ज पर सबसे पहले नेहाल ने गाया। इसके बाद इस वीडियो में सूर्या और रोहित भी गाते हुए दिखे। हालांकि उनके गाने पर वहां मौजूद लोगों की हंसी नहीं रुकी। इस दौरान वीडियो में मौजूद सभी लोग हंसते हुए एक-दूसरे के मजे ले रहे थे और गाना गा रहे थे। वीडियो को साझा करते हुए रोहित ने लिखा,आप मुंबई नहीं आ सकते हैं। View this post on Instagram Instagram Postरोहित द्वारा साझा की गई इस वीडियो पर मुंबई इंडियंस ने भी अपने अकाउंट से कमेंट किया। उन्होंने लिखा कि ‘आग लगा डाला आग’। वहीं फैंस को भी यह वीडियो काफी पसंद आ रही है और वो इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा कि आप लोग क्रिकेट पर ही ध्यान दो, गाने की ऐसी टांग तोड़ी है कि उनका हंसते-हंसते पेट दुखने लगा। वहीं कुछ फैंस इस दौरान रोहित की आवाज की तारीफ भी कर रहे हैं। उनका कहना है कि इन सब में सिर्फ रोहित ने ही अच्छा गाया।