IPL 2023 - शुभमन गिल ने इस सीजन अपने सभी शतकों को लेकर दी प्रतिक्रिया, बताया कौन सी पारी रही सबसे खास

Nitesh
शुभमन गिल इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे (Photo - IPL)
शुभमन गिल इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे (Photo - IPL)

गुजरात टाइटंस (GT) के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) ने आईपीएल 2023 (IPL) के दौरान अपने सभी शतकों को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पहले कुछ मैचों में वो अच्छी शुरूआत को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पा रहे थे लेकिन इसके बाद उन्होंने अपनी तकनीक में बदलाव किया और इसका फायदा उन्हें मिला।

Ad

शुभमन गिल ने आईपीएल 2023 में जबरदस्त प्रदर्शन किया। गिल ने बेहतरीन फॉर्म दिखाते हुए 17 मुकाबलों में 59.33 की औसत और 157.80 की स्ट्राइक रेट से 890 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने तीन बेहतरीन शतक भी लगाया। वे आईपीएल में विराट कोहली और जोस बटलर के बाद एक सीजन में 800 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी भी बन गए।

मेरे सारे शतक काफी अलग थे - शुभमन गिल

शुभमन गिल ने आईपीएल 2023 के दौरान अपने जबरदस्त प्रदर्शन को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा "ये मेरे लिए काफी मायने रखता है। मैं जो मेहनत कर रहा हूं वो सही दिशा में जा रहा है। हम फाइनल नहीं जीत पाए लेकिन ये एक जबरदस्त मुकाबला था। अच्छी शुरूआत करना जरूरी है और मैंने अच्छी शुरूआत की। मैं 40 और 50 रन बना रहा था और टूर्नामेंट के आखिर में आकर उनको बड़े स्कोर में तब्दील किया। मैं छक्के लगाने की काफी प्रैक्टिस करता हूं और डेथ ओवर्स में अपनी तकनीक में बदलाव किया। सारे शतक काफी अलग थे। सनराइजर्स के खिलाफ जो शतक लगाया था, उसमें काफी कंट्रोल था। मुंबई इंडियंस वाले शतक में मुझे पता था कि किस गेंदबाज के खिलाफ टार्गेट करना है।"

आपको बता दें कि इससे पहले शुभमन गिल ने बताया था कि उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के बाद न्यूजीलैंड सीरीज से पहले कुछ एरिया में सुधार किया था और तकनीकी बदलाव भी किए थे। गिल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ शतक को अपने करियर की बेस्ट पारी करार दिया था।

Quick Links

Edited by Nitesh
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications