IPL 2023 : मुंबई इंडियंस की पहले बल्लेबाजी, सनराइज़र्स हैदराबाद ने उमरान मलिक को नहीं किया शामिल 

MI के कप्तान रोहित शर्मा और SRH के कप्तान एडेन मार्करम
MI के कप्तान रोहित शर्मा और SRH के कप्तान एडेन मार्करम

IPL 2023 में आज टूर्नामेंट का 25वां मुकाबला खेला जाना है जो सनराइज़र्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस (SRH vs MI) के बीच खेला जाना है। हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान एडेन मार्करम ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करेंगे। विकेट सूखा लग रहा है लेकिन उम्मीद है कि ओस के साथ बेहतर होगा। हम देखेंगे कि परिस्थितियां कैसे खेलती हैं। हमारी फील्डिंग में सुधार की जरूरत है। हम खेल दर खेल सुधार कर रहे हैं। यह लोगों के विकल्प तलाशने और उन पर भरोसा करने के बारे में है। सनराइज़र्स हैदराबाद ने अपनी टीम में कोई भी बदलाव नहीं किया है।

Ad

वहीं मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि हमें अच्छी क्रिकेट खेलनी होगी। हम टोटल लगाने की चुनौतियों को समझते हैं। हमें परिस्थितियों का आंकलन करना है। मुंबई इंडियंस ने एक बदलाव किया है। पिछले मैच से डेब्यू करने वाले डुआन जानसेन की जगह जेसन बेहरनडॉर्फ की वापसी हुई है।

IPL 2023 के 25वें मुकाबले के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI

सनराइज़र्स हैदराबाद : एडेन मार्करम (कप्तान), मयंक अग्रवाल, हैरी ब्रूक, राहुल त्रिपाठी, अभिषेक शर्मा, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, मार्को जानसेन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, टी नटराजन

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, कैमरन ग्रीन, अर्जुन तेंदुलकर, नेहल वढेरा, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, जेसन बेहरनडॉर्फ

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications