इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) में रविवार को मुंबई इंडियंस (MI) को राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ रोमांचक जीत मिली। टिम डेविड ने पारी का आखिरी ओवर करने आये जेसन होल्डर की पहली तीन गेंदों पर लगातार छक्के लगाकर अपनी टीम को जबरदस्त जीत दिलाई। उन्होंने सिर्फ 14 गेंदों पर नाबाद 45 रन की धुआंधार पारी खेली। मुंबई की इस जीत में स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने भी अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 29 गेंदों पर 8 चौके और 2 छक्के की मदद से 55 रनों की शानदार पारी खेली।मुंबई इंडियंस ने मैच के बाद का सूर्यकुमार यादव का एक खास वीडियो शेयर किया है। इसमें वह नन्हें-मुन्ने फैंस से मिलते दिख रहे हैं। सूर्यकुमार को बच्चों के साथ फोटो खिंचवाते और उन्हें ऑटोग्राफ देते देखा जा सकता है। वीडियो की शुरुआत में सूर्यकुमार यादव अपने हाथ में एक प्लेट लिए होते हैं और वह सैंडविच खा रहे होते हैं। वह बच्चों को अपने पास बुलाते हैं। इसके बाद वह उनके साथ सेल्फी लेते हैं। फिर वह कार में बैठ जाते हैं। एक बच्चा कागज लेकर उनके पास पहुंचता है, जिसपर वह ऑटोग्राफ देते हैं। View this post on Instagram Instagram Postमुंबई और राजस्थान के बीच मैच की बात करें तो सूर्यकुमार यादव क्रीज पर जब उतरे, तब टीम का स्कोर 8.2 ओवर में 2 विकेट पर 76 रन था। इशान किशन 23 गेंद पर 28 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे। इसके बाद कैमरन ग्रीन 11वें ओवर में आउट हो गए। उन्होंने 26 गेंद पर 44 रन बनाए। सूर्यकुमार ने तिलक वर्मा के साथ मिलकर मुंबई स्कोर 150 के पार पहुंचाया, लेकिन 16वें ओवर में वह पवेलियन लौट गए।उनका ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर संदीप शर्मा ने बेहद ही शानदार कैच लपका। इसके बाद टिम डेविड आए और उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी की और अपनी तूफानी पारी से जीत दिला दी। तिलक वर्मा ने भी 21 गेंद पर 29 रन बनाकर नाबाद रहे।