IPL 2023 - लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ हार के बावजूद रिंकू सिंह के बल्लेबाजी की हुई तारीफ...ट्विटर पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़

रिंकू सिंह ने एक और जबरदस्त पारी खेली (Photo - IPL)
रिंकू सिंह ने एक और जबरदस्त पारी खेली (Photo - IPL)

कोलकाता नाइट राइडर्स टीम (KKR) को भले ही अपने आखिरी लीग मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा लेकिन इस मैच में रिंकू सिंह (Rinku Singh) ने जिस तरह की बैटिंग की उसकी काफी तारीफ हो रही है। रिंकू सिंह ने अकेले दम पर केकेआर की तरफ से मोर्चा संभाला और आखिरी तक लड़ते रहे लेकिन महज एक रन से वो चूक गए और टीम को जीत नहीं दिला पाए।

Ad

पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए और जवाब में केकेआर की टीम 175 रन ही बना पाई। केकेआर की तरफ से रिंकू सिंह आखिर तक टिके रहे। आखिरी दो ओवरों में केकेआर को जीत के लिए 41 और आखिरी तीन गेंद पर 18 रन चाहिए थे। हालांकि रिंकू सिंह इन तीन गेंदों पर दो छक्का और एक चौका ही लगा पाए और लखनऊ ने सिर्फ एक रन से ये मुकाबला अपने नाम किया। रिंकू सिंह 33 गेंद पर 67 रन बनाकर नाबाद रहे।

रिंकू सिंह की धुआंधार पारी को लेकर ट्विटर पर प्रतिक्रियाएं

रिंकू सिंह की इस बेहतरीन पारी को लेकर ट्विटर पर काफी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। आइए जानते हैं फैंस ने क्या कहा ?

इडेन गार्डेन में जो कुछ हुआ वो अविश्वसनीय था। लखनऊ सुपर जायंट्स ने सिर्फ एक रन से मैच जीतकर प्लेऑफ में जगह बनाई। ये वो रिंकू सिंह ही थे जो केकेआर को यहां तक लेकर गए।
Ad
रिंकू सिंह ने नवीन उल हक के ओवर में 20 रन जड़ दिए।
Ad
अगर लॉर्ड रिंकू सिंह इसके बावजूद भारत के लिए नहीं खेलते हैं तो फिर ये रिंकू का नुकसान नहीं भारतीय टीम का नुकसान है।
Ad
रिंकू सिंह को नमन है। पूरे सीजन के दौरान उन्होंने केकेआर को वो उम्मीद दी जिसकी उन्हें जरूरत थी। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबला जिताया और एक बार फिर अपनी तरफ से पूरी कोशिश की।
Ad
17वें ओवर के बाद रिंकू सिंह 20 गेंद पर 24 रन बनाकर खेल रहे थे और 20 ओवर के बाद वो 33 गेंद पर 67 रन बनाकर नाबाद थे।
Ad
नवीन उल हक के खिलाफ रिंकू सिंह ने 110 मीटर का छक्का लगा दिया।
Ad
रिंकू सिंह ने काफी अच्छी कोशिश की।
Ad
आईपीएल 2023 पूरी तरह से रिंकू सिंह के नाम रहा। उन्होंने वो मान-सम्मान कमाया।
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications