IPL 2023 - वीरेंदर सहवाग ने पृथ्वी शॉ पर जमकर साधा निशाना, शुभमन गिल से सीख लेने की सलाह दी

Nitesh
पृथ्वी शॉ लगातार फ्लॉप हो रहे हैं
पृथ्वी शॉ लगातार फ्लॉप हो रहे हैं

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) आईपीएल 2023 में एक और मुकाबले में फ्लॉप हो गए और इससे पूर्व क्रिकेटर वीरेंदर सहवाग बिल्कुल भी खुश नहीं हैं। उन्होंने पृथ्वी शॉ की जमकर आलोचना की और उन्हें शुभमन गिल से सीख लेने की सलाह दी जो इस सीजन बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं।

Ad

पृथ्वी शॉ आईपीएल 2023 में अभी तक उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ दूसरे मैच में भी वो फ्लॉप रहे। उन्होंने 5 गेंद पर सिर्फ 7 रन बनाए और एक बार फिर शॉर्ट पिच गेंद पर अपना विकेट गंवा दिया। वहीं दूसरी तरफ शुभमन गिल लगातार रन बना रहे हैं और वो भारतीय टीम का भी नियमित हिस्सा होते हैं।

पृथ्वी शॉ को आईपीएल में ज्यादा से ज्यादा रन बनाने होंगे - वीरेंदर सहवाग

पृथ्वी शॉ के शॉर्ट पिच गेंद पर आउट होने से दिल्ली के पूर्व कप्तान वीरेंदर सहवाग बिल्कुल भी खुश नहीं हैं। हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक उन्होंने कहा "पृथ्वी शॉ कई बार इस तरह के शॉट्स खेलते हुए आउट हुए हैं लेकिन उन्हें अपनी गलतियों से सीख लेना चाहिए। शुभमन गिल को देखिए जिन्होंने उनके साथ अंडर-19 क्रिकेट खेला था और इस वक्त वो टेस्ट, वनडे और टी20 सारे फॉर्मेट भारत के लिए खेलते हैं, लेकिन पृथ्वी शॉ अभी भी आईपीएल में स्ट्रगल कर रहे हैं। उन्हें आईपीएल में ज्यादा से ज्यादा रन बनाने ही होंगे। ऋतुराज गायकवाड़ ने 600 रन बना दिए थे, शुभमन गिल ने भी रन बनाए हैं। इसी वजह से पृथ्वी शॉ को भी रन बनाने ही होंगे।"

आपको बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स के लिए इस सीजन की शुरूआत उतनी अच्छी नहीं रही है। टीम को लगातार दो मैचों में हार मिल चुकी है। उन्हें अपने घर में भी गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। टीम के सलामी बल्लेबाज उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं।

Quick Links

Edited by Nitesh
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications