IPL 2023 - एम एस धोनी के टूर्नामेंट में 5000 रन पूरे करने को लेकर वीरेंदर सहवाग ने अलग तरह की प्रतिक्रिया दी

Nitesh
एम एस धोनी के आईपीएल में 5 हजार रन पूरे हो चुके हैं
एम एस धोनी के आईपीएल में 5 हजार रन पूरे हो चुके हैं

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान एम एस धोनी (MS Dhoni) ने आईपीएल 2023 (IPL) का एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। वो आईपीएल में 5000 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। एम एस धोनी के इस रिकॉर्ड को लेकर पूर्व क्रिकेटर वीरेंदर सहवाग ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि धोनी ने कितने रन बनाए इससे फर्क नहीं पड़ता है, बल्कि उन्होंने चार बार आईपीएल का टाइटल अपने नाम किया ये ज्यादा अहम है।

Ad

महेंद्र सिंह धोनी ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में 3 गेंदों पर 2 छक्कों की मदद से 12 रन बनाए। सीएसके का छठा विकेट गिरने के बाद धोनी बल्लेबाजी करने उतरे। उन्होंने लखनऊ के तेज गेंदबाज मार्क वुड की 2 लगातार गेंदों पर 2 छक्का लगाया और फिर तीसरी गेंद पर कैच आउट होकर पवेलियन लौट गए। इस मैच में अपना दूसरा छक्का जड़ते ही महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल इतिहास में 5000 से अधिक रन बनाने वाले 7वें बल्लेबाज बन गए।

एम एस धोनी रिकॉर्ड्स के बारे में नहीं सोचते हैं - वीरेंदर सहवाग

स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत के दौरान वीरेंदर सहवाग से एम एस धोनी की इस उपलब्धि को लेकर सवाल पूछा गया। इसके जवाब में उन्होंने कहा "अगर आप एम एस धोनी से पूछें तो फिर वो यही कहेंगे कि इससे क्या फर्क पड़ा। चाहे उन्होंने 5 हजार, 3 हजार या 7 हजार रन बनाए हों लेकिन जरूरी चीज है ट्रॉफी को जीतना जो उन्होंने किया है। मुझे नहीं लगता है कि वो रिकॉर्ड्स के बारे में सोचते भी हैं।"

एम एस धोनी के आईपीएल करियर पर नजर डालें तो उन्होंने अब तक 236 मैचों की 208 पारियों में 39.09 की औसत और 135.53 की स्ट्राइक रेट से 5004 रन बनाए हैं, जिसमें 24 अर्धशतक शामिल हैं। इस दौरान उनकी सबसे बड़ी पारी 84* रनों की रही है।

Quick Links

Edited by Nitesh
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications