आईपीएल 2023 (IPL 2023) में मंगलवार को मुंबई इंडियंस की टीम लखनऊ सुपर जायंट्स से टकराएगी। इस मैच से पहले दोनों टीम के खिलाड़ियों की एक वीडियो सोशल मीडिया पर आई, जिसमें दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में मिलते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस को अपने पसंदीदा खिलाड़ियों की यह वीडियो काफी पसंद भी आ रही है।दरअसल, मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होने वाला यह मैच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच से पहले दोनों टीम ने स्टेडियम पहुंचकर अभ्यास किया। इस अभ्यास सत्र के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ी आपस में मिले और एक दूसरे के साथ मस्ती-मजाक भी किया।इसे लेकर मुंबई इंडियंस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा की है। इस वीडियो में दोनों टीम के खिलाड़ियों को बात करते, तस्वीरें खिंचवाते और गले लगते देखा जा सकता है। इस दौरान लखनऊ टीम के मेंटर गौतम गंभीर और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा की बातचीत वीडियो में आकर्षण का केंद्र रही। इस वीडियो को साझा करते हुए मुंबई इंडियंस ने लिखा,इकाना में मुंबई इंडियंस मिली लखनऊ सुपर जायंट्स से। View this post on Instagram Instagram Postमुंबई इंडियस की इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। एक फैन ने कमेंट सेक्शन में लिखा कि इस वीडियो में गंभीर को मुस्कुराता देख उन्हें बहुत अच्छा लगा। वहीं एक और फैन ने लिखा कि पलटन लखनऊ आई है। यह तो मोमेंट है। इस दौरान फैंस अपनी अपनी पसंदीदा टीम को सपोर्ट कर रहे हैं और चाहते हैं कि इस मैच में उनकी ही टीम जीत हासिल करे।बता दें, मुंबई इंडियंस इस समय 14 अंकों के साथ अंक तालिका पर तीसरे स्थान पर है। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स 13 अंको के साथ चौथे नंबर पर। दोनों टीमें जीत दर्जकर प्लेऑफ की तरफ एक कदम और बढ़ाने का प्रयास करेंगी।