IPL 2023 - मुंबई इंडियंस की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के ऊपर भारी पड़ेगी, पूर्व चैंपियन का बयान

मुंबई इंडियंस vs चेन्नई सुपर किंग्स (Photo Credit - IPLT20)
मुंबई इंडियंस vs चेन्नई सुपर किंग्स (Photo Credit - IPLT20)

पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज यूसुफ पठान ने मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स (MI vs CSK) के बीच वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले मुकाबले को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का पलड़ा भारी रह सकता है क्योंकि वानखेड़े में चेन्नई के खिलाफ उनका रिकॉर्ड काफी बेहतरीन रहा है।

Ad

आईपीएल 2023 का 12वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाने वाला है। दोनों टीमों के बीच यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस ने अभी तक आईपीएल 2023 में एक मैच खेला है और उसमें उन्हें हार मिली थी। उन्हें अभी भी पहली जीत की तलाश है। चेन्नई सुपर किंग्स की बात की जाए तो उन्होंने दो में से एक मैच जीता है और एक मुकाबले में उन्हें शिकस्त मिली है। वो अपना पिछला मैच जीतकर आ रहे हैं।

मुंबई इंडियंस का पलड़ा अपने होम ग्राउंड में भारी है - संजय मांजरेकर

अगर मुंबई और सीएसके के बीच हेड टू हेड आंकड़े की बात करें तो मुंबई की टीम 21-15 से आगे है। वहीं वानखेड़े में भी मुंबई इंडियंस ने सीएसके के खिलाफ 10 में से 7 मुकाबले जीते हैं। इसी वजह से यूसुफ पठान का मानना है कि आज होने वाले मुकाबले में भी मुंबई का पलड़ा भारी रह सकता है। स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत के दौरान यूसुफ पठान ने कहा,

मुंबई के फैंस हमेशा चाहते हैं कि एम एस धोनी परफॉर्म करें और उन्हें एंटरटेन करें लेकिन उनकी यही दुआ रहती है कि मैच मुंबई इंडियंस ही जीते। मुंबई को उनके घर में हराना काफी मुश्किल होता है। एमआई और सीएसके के बीच वानखेड़े में अभी तक 10 मुकाबले हुए हैं और मुंबई ने सात मैचों में जीत हासिल की है। अगर आप आंकड़ों पर विश्वास रखते हैं तो फिर मुंबई इंडियंस की टीम ये मैच जीतने वाली है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications