Mukesh Ambani Statement on IPL 2024 Viewership: इस बात में कोई शक नहीं है कि आईपीएल दुनिया की सबसे बड़ी और कामयाब टी20 लीग है। हर वर्ष इसकी लोकप्रियता बढ़ती चली जा रही है। IPL 2024 की वजह से बीसीसीआई की कमाई में काफी उछाल देखने को मिला था। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने खुलासा करते हुए बताया कि आईपीएल 2024 के दौरान व्यूअरशिप में लीग के पिछले सीजन के रिकॉर्ड भी टूट गए हैं।जियो सिनेमा पर फैंस ने जमकर उठाया IPL 2024 का लुत्फरिलायंस इंडस्ट्रीज की 47वीं वार्षिक आम बैठक में बोलते हुए मुकेश अंबानी ने कहा, 'जियो सिनेमा डिजिटल स्पोर्ट्स और मनोरंजन में क्रांति ला रहा है। कम समय में इसने बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। IPL 2024 जियो सिनेमा के लिए काफी शानदार रहा। 62 करोड़ लोगों ने इसका आनंद उठाया। इसमें पिछले सीजन की तुलना में 38 प्रतिशत की वृद्धि है। कुल दर्शकों की संख्या में 50 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इसने इसे दुनिया में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला लाइवस्ट्रीम इवेंट बना दिया। यह सफलता पेरिस ओलंपिक 2024 के दौरान भी जारी रही।'बता दें कि जियो सिनेमा की कंपनी वायकॉम 18 ने आईपीएल 2023 से 2027 तक के डिजिटल राइट्स को पिछले साल 27 हजार 758 करोड़ में खरीदा था। कंपनी अपने फैसले के चलते अच्छा मुनाफा कमा रही है। उम्मीद है कि आईपीएल की लोक्रप्रियता में आगे भी इजाफा ऐसे जारी रहेगा।रिलायंस इंडस्ट्रीज की टीम मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन रहा था खराबआईपीएल में रिलायंस इंडस्ट्री की टीम भी हिस्सा लेती है, जिसका नाम मुंबई इंडियंस है। आईपीएल के 17वें सीजन में मुंबई की टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा था। हार्दिक पांड्या की अगुआई में टीम 14 में से सिर्फ 4 मैच जीती थी और अंक तालिका में आखिरी पायदान पर रहते हुए प्लेऑफ की रेस से बाहर हुई थी।काफी सारे फैंस टीम के इस खराब प्रदर्शन की वजह रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाए जाने को मान रहे थे। आईपीएल 2025 से पहले मेगा ऑक्शन का आयोजन होना है। ऐसे में मुंबई की फ्रेंचाइजी भी अपनी रणनीति तैयार करने में जुटी होगी। ऑक्शन के इस साल दिसंबर में होने की उम्मीद है।