IPL 2024 : GT के खिलाफ DC की रोमांचक जीत को लेकर आई जबरदस्त प्रतिक्रियाएं, राशिद खान की भी हुई वाहवाही 

दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस को 4 रनों से हराया (Photos: IPL)
दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस को 4 रनों से हराया (Photos: IPL)

DC vs GT : आईपीएल 2024 के 40वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आखिरी गेंद पर 4 रनों से रोमांचक जीत दर्ज की। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हुए इस मैच में दिल्ली की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 224/4 का स्कोर खड़ा किया था, जवाब में गुजरात की टीम पूरे ओवर खेलने के बाद 220/8 का ही स्कोर बना सकी। राशिद खान (Rashid Khan) ने अपनी टीम को मैच जिताने का पूरा प्रयास किया, लेकिन वो इस बार कामयाब नहीं हो पाए।

Ad

दिल्ली की ओर से कप्तान ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा रन बनाये और 88 रनों की नाबाद पारी खेली। दूसरी तरफ, गुजरात की ओर से साई सुदर्शन (65) और डेविड मिलर (55) ने उम्दा पारियां खेलीं। वहीं, आखिरी में राशिद खान ने 11 गेंदों में नाबाद 21 रन बनाये। हालाँकि, आखिरी ओवर में जीत के लिए जरूरी 19 रनों के जवाब में राशिद 14 रन ही बना पाए।

दिल्ली कैपिटल्स की रोमांचक जीत और राशिद खान की आखिरी में जबरदस्त बल्लेबाजी को लेकर ट्विटर पर जमकर प्रतिक्रियाएं आईं।

दिल्ली कैपिटल्स और राशिद खान को लेकर आई प्रतिक्रियाओं पर एक नजर:

Ad

(राशिद खान ने अपनी टीम गुजरात टाइटंस को लगभग जीत ही दिला दी थी, लेकिन फिर भी अच्छा खेले राशिद। सर्वकालिक महान टी20 खिलाड़ी।)

Ad

(क्या मैच है एक और उच्च स्कोरिंग क्लासिक। राशिद खान ने गुजरात टाइटंस को लगभग जीत दिला दी थी। आईपीएल जिंदाबाद।)

Ad
Ad

(मुझे लगता है कि आप सभी मेरी इस बात से सहमत होंगे कि क्रिस्टोफर गेल के बाद राशिद खान सबसे महान टी20 खिलाड़ी हैं।)

Ad

(दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 4 रनों से जीत दर्ज की।)

Ad

(अंक तालिका में जीटी की जगह लेने के लिए दिल्ली कैपिटल्स को बधाई।)

Ad

(दिल्ली कैपिटल्स ने यहां मैच जीत लिया।)

Ad
Ad

(दिल्ली कैपिटल्स ने जीटी के खिलाफ आखिरी ओवर के रोमांचक मुकाबले में बेहद जरूरी जीत हासिल की।)

Ad
Ad
Ad

(दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ रोमांचक जीत हासिल की।)

Ad

(गुजरात टाइटंस को खेल में बनाए रखने के लिए राशिद खान पुरस्कार के हकदार हैं। उन्होंने एक असंभव दिखने वाले रन चेज़ को लगभग पूरा कर लिया।)

(डीसी और जीटी के बीच कितना करीबी मुकाबला। आखिरी क्षण में कुछ भी हो सकता था। अच्छा खेला राशिद खान ने।)

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications