IPL 2024 में कल का मैच किसने जीता?

दिल्ली ने लखनऊ को हराया (Photo Credit - IPL)
दिल्ली ने लखनऊ को हराया (Photo Credit - IPL)

Delhi Capitals vs LSG : आईपीएल 2024 में मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला खेला गया। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 19 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 208 रनों का विशाल स्कोर बनाया और जवाब में लखनऊ की टीम 9 विकेट खोकर 189 रन ही बना सकी। इशांत शर्मा को उनकी बेहतरीन गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। हालांकि इस जीत के बावजूद दिल्ली कैपिटल्स का प्लेऑफ में पहुंचना तय नहीं है और लखनऊ सुपर जायंट्स के ऊपर भी खतरा मंडराने लगा है।

Ad

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया।पहले बैटिंग करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। विस्फोटक बल्लेबाज जेक फ्रेजर मैकगर्क बिना खाता खोले पहले ही ओवर में आउट हो गए। हालांकि इसके बाद शाई होप और अभिषेक पोरेल ने पारी को संभाल लिया। अभिषेक पोरेल ने 33 गेंद पर 5 चौके और 4 छक्के की मदद से 58 रनों की पारी खेली और शाई होप ने 27 गेंद पर 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 38 रन बनाए। कप्तान ऋषभ पंत ने भी 23 गेंद पर 33 रनों की पारी खेली और त्रिस्तन स्टब्स ने 25 गेंद पर नाबाद 57 रन बनाकर दिल्ली को 200 के पार पहुंचा दिया।

टॉप ऑर्डर के फ्लॉप परफॉर्मेंस ने LSG की डुबोई लुटिया

टार्गेट का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत बेहद खराब रही और उन्होंने मात्र 24 रन तक 3 विकेट गंवा दिए। कप्तान केएल राहुल, मार्कस स्टोइनिस और क्विंटन डी कॉक फ्लॉप रहे और यहीं से मुकाबला उनके हाथ से निकल गया। टॉप-4 का कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं बना सका। निकोलस पूरन ने मात्र 27 गेंद पर 6 चौके और 4 छक्के की मदद से ताबड़तोड़ 61 रन बनाए लेकिन उन्हें बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला। निचले क्रम में अरशद खान ने भी 33 गेंद पर 3 चौके और 5 छक्के की मदद से 58 रनों की पारी खेली लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और लखनऊ ने मुकाबला गंवा दिया। दिल्ली की तरफ से इशांत शर्मा ने 3 विकेट लिए।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications