IPL 2024 में कल का मैच किसने जीता ?

राजस्थान रॉयल्स ने जीता मैच (Photo Credit - IPLT20)
राजस्थान रॉयल्स ने जीता मैच (Photo Credit - IPLT20)

आईपीएल 2024 (IPL) का 14वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स (MI vs RR) के बीच खेला गया। मुंबई की टीम इस सीजन पहली बार अपने होम ग्राउंड में खेलने के लिए उतरी थी लेकिन उन्हें यहां पर भी निराश होना पड़ा। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को एकतरफा 6 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 125 रन ही बना पाई। जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने इस टार्गेट को 15.3 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। ट्रेंट बोल्ट को उनकी जबरदस्त गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Ad

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। उनका ये निर्णय एकदम सटीक साबित हुआ। ट्रेंट बोल्ट ने अपने शुरुआती स्पेल में ही मुंबई इंडियंस का काम तमाम कर दिया। उन्होंने सबसे पहले रोहित शर्मा को शून्य पर पवेलियन भेजा और इसके बाद अगली ही गेंद पर नमन धीर को भी बिना खाता खोले वापस भेज दिया। डेवाल्ड ब्रेविस भी बिना खाता खोले बोल्ट का शिकार बने। इस तरह तीन बल्लेबाज बिना खाता खोले ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर आउट हो गए और मुंबई इंडियंस का स्कोर 20/4 हो गया।

ट्रेंट बोल्ट और युजवेंद्र चहल ने MI को समेटा

मिडिल ऑर्डर में तिलक वर्मा ने 32 और कप्तान हार्दिक पांड्या ने 21 गेंद पर 34 रनों की पारी जरुर खेली लेकिन बाकी बल्लेबाज बुरी तरह फ्लॉप रहे और इसी वजह से टीम बड़ा स्कोर नहीं बना पाई। राजस्थान की तरफ से ट्रेंट बोल्ट और युजवेंद्र चहल ने 3-3 विकेट लिए, जबकि नांद्रे बर्गर को भी 2 विकेट मिला।

टार्गेट का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स को ज्यादा दिक्कत नहीं हुई। संजू सैमसन और जोस बटलर भले ही ज्यादा रन नहीं बना पाए लेकिन रियान पराग ने एक और अर्धशतक लगाकर टीम को जीत दिला दी। उन्होंने 39 गेंद पर 5 चौके और 3 छक्के की मदद से नाबाद 54 रनों की पारी खेली। इस तरह राजस्थान रॉयल्स ने लगातार तीसरी जीत हासिल की और मुंबई इंडियंस को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications