IPL 2024 में कल का मैच किसने जीता ?

जॉनी बेयरेस्टो और सुनील नरेन (Photo Credit - BCCI)
जॉनी बेयरेस्टो और सुनील नरेन (Photo Credit - BCCI)

KKR vs PBKS : आईपीएल 2024 का 42वां मुकाबला शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला खेला गया। इडेन गार्डेन में खेले गए इस मुकाबले में पंजाब किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 8 विकेट से बुरी तरह हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेकआर ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 261 रन बनाए लेकिन इसके बावजूद वो ये मुकाबला हार गए। पंजाब किंग्स ने 18.4 ओवर में ही सिर्फ दो विकेट खोकर इस टार्गेट को हासिल कर लिया। टी20 इतिहास में ये सबसे बड़ा रन चेज है।

Ad

पंजाब किंग्स के कप्तान सैम करन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया लेकिन उनका ये दांव उल्टा पड़ गया। फिल साल्ट और सुनील नरेन की सलामी जोड़ी ने केकेआर को धमाकेदार शुरुआत दी। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 10.2 ओवर में ही 138 रनों की साझेदारी की। फिल साल्ट ने 37 गेंद पर 6 चौके और 6 छक्के की मदद से 75 रन बनाए, जबकि सुनील नरेन ने 32 गेंद पर 9 चौके और 4 छक्के की मदद से 71 रनों की पारी खेली। मिडिल ऑर्डर में वेंकटेश अय्यर ने 39, आंद्रे रसेल ने 12 गेंद पर 24 और कप्तान श्रेयस अय्यर ने 10 गेंद पर 28 रन बनाकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचा दिया।

जॉनी बेयरेस्टो और शशांक सिंह के तूफान में उड़ी केकेआर

इतने बड़े स्कोर के बाद ऐसा लगा कि पंजाब किंग्स ये मुकाबला हार जाएगी लेकिन उनके इरादे कुछ और ही थे। प्रभसिमरण सिंह और जॉनी बेयरेस्टो की सलामी जोड़ी ने महज 6 ओवरों में ही 93 रन बनाकर प्लेटफॉर्म सेट कर दिया। प्रभसिमरन सिंह ने 20 गेंद पर 4 चौके और 5 छक्के की मदद से 54 रन बनाए। जॉनी बेयरेस्टो ने जबरदस्त शतक लगाया। उन्होंने 48 गेंद पर 8 चौके और 9 छक्के की मदद से 108 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं शशांक सिंह ने 28 गेंद पर 2 चौके और 8 छक्के की मदद से 68 रनों की पारी खेल टीम को ऐतिहासिक जीत दिला दी।

इस मैच में सबसे ज्यादा छक्के का रिकॉर्ड भी बना। केकेआर और पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों ने मिलकर इस मैच में 42 छक्के लगाए। टी20 के किसी भी मैच में ये सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications