IPL 2024: मुंबई इंडियंस ने प्रमुख खिलाड़ी का किया RCB को ट्रेड, हार्दिक पांड्या की हुई अपनी पुरानी टीम में वापसी  

हार्दिक पांड्या को शामिल करने के लिए मुंबई ने कैमरन ग्रीन को रिलीज किया (PIC: Twitter)
हार्दिक पांड्या को शामिल करने के लिए मुंबई ने कैमरन ग्रीन को रिलीज किया (PIC: Twitter)

वर्ल्ड कप 2023 के खत्म होते ही आईपीएल 2024 (IPL 2024) की चर्चा शुरू हो गई थी और सबसे ज्यादा सुर्खियां गुजरत टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या के अपनी पुरानी टीम मुंबई इंडियंस में वापसी की रिपोर्ट्स ने बटोरी थीं। हालाँकि, 26 नवंबर को गुजरात टाइटंस ने हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को रिटेन किया और फैंस को लगा कि शायद अब मुंबई में ऑलराउंडर खिलाड़ी की वापसी नहीं होगी। हालाँकि, मुंबई इंडियंस ने ट्रेड विंडो का फायदा उठाया और हार्दिक पांड्या को अपने साथ शामिल कर लिया, जिसकी आधिकारिक पुष्टि बीसीसीआई की तरफ से हो गई है। उन्हें टीम में शामिल करने के लिए पांच बार की चैंपियन टीम ने कैमरन ग्रीन (Cameron Green) को रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर को ट्रेड कर दिया।

Ad

27 नवंबर को आईपीएल के द्वारा जारी एक मीडिया रिलीज के माध्यम से हार्दिक के मुंबई इंडियंस में शामिल होने की आधिकारिक पुष्टि हो गई। आईपीएल मीडिया रिलीज में बताया गया,

गुजरात टाइटंस (जीटी) के कप्तान हार्दिक पांड्या अपनी पहली फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस में वापस जाने के लिए तैयार हैं। इस ऑलराउंडर ने जीटी के साथ दो महत्वपूर्ण साल बिताए और अपने अभियान का शानदार तरीके से नेतृत्व किया। 2022 में जीटी के डेब्यू सीजन में, हार्दिक ने एक शानदार शुरुआत सुनिश्चित की, जिसमें टीम ने प्रतिष्ठित ट्रॉफी उठाई, जबकि वे इस साल की शुरुआत में एक रोमांचक फाइनल में अंतिम गेंद की हार के बाद अपने दूसरे सीज़न में उपविजेता रहे।

वहीं कैमरन ग्रीन के आरसीबी में ट्रेड होने की भी पुष्टि हुई। उनको लेकर बताया गया,

एक अलग ट्रेड में मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में खरीदा गया है। पिछले साल दिसंबर में हुए ऑक्शन में ग्रीन को 17 करोड़ 50 लाख रुपये में खरीदा गया था। इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने एक नाबाद शतक और दो अर्धशतक जड़े जबकि छह विकेट भी चटकाए। दोनों ट्रेड मौजूदा खिलाड़ियों की फीस के अनुसार किये गए।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications