IPL 2024: मुंबई इंडियंस ने किये तीन बड़े बदलाव, दिल्ली कैपिटल्स की पहले गेंदबाजी

हार्दिक पांड्या और ऋषभ पंत
हार्दिक पांड्या और ऋषभ पंत

IPL 2024 के 20वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना दिल्ली कैपिटल्स (MI vs DC) से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हो रहा है। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। पंत ने कहा कि विकेट अच्छा लग रहा है लेकिन वानखेड़े में आप किसी भी तरह के लक्ष्य का पीछा कर सकते हैं इसलिए हम ऐसा करना चाहते हैं। हमें एक टीम के रूप में एकजुट रहना होगा। व्यक्तिगत प्रदर्शन आ रहा है लेकिन साथ ही अगर हम एक ही समय में एक साथ रह सकते हैं, तो यह हमारे लिए एक टीम के रूप में अच्छा होगा। गेंदबाजी एक ऐसा विभाग है जिस पर हम लगातार काम करते रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स की टीम में चोटिल मिचेल मार्श की जगह झाई रिचर्डसन को मौका मिला है और रसिख डार की जगह ललित यादव आये हैं।

Ad

वहीं, मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा कि हम भी पहले गेंदबाजी करते, लेकिन पहले बल्लेबाजी करना भी कोई समस्या नहीं है, यह विकेट थोड़ा सूखा दिखता है। गेंद रात के खेल के विपरीत अच्छी तरह से नहीं आ सकती है। लेकिन कम स्विंग होगी और बल्लेबाजी करना अच्छा होना चाहिए। हम अपने ऊपर दबाव नहीं डालना चाहते लेकिन एक जीत हमें काफी आत्मविश्वास देगी। लगभग 18,000 युवा आज हमारा समर्थन कर रहे हैं, हम यहां उनका प्रतिनिधित्व करने के लिए हैं और चाहते हैं कि वे मुस्कुराते हुए घर वापस जाएं। मुंबई इंडियंस की टीम में नमन धीर, क्वेना मफाका और डेवाल्ड ब्रेविस की जगह सूर्यकुमार यादव, रोमारियो शेफर्ड और मोहम्मद नबी खेल रहे हैं।

IPL 2024 के 20वें मुकाबले के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI

मुंबई इंडियंस: हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, मोहम्मद नबी, रोमारियो शेफर्ड, पीयूष चावला, गेराल्ड कोट्ज़ी, जसप्रीत बुमराह

दिल्ली कैपिटल्स: ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, ललित यादव, इशांत शर्मा, खलील अहमद, एनरिक नॉर्टजे, झाई रिचर्डसन

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications