हार्दिक पांड्या की वापसी के बाद मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर अश्विन ने दिया बड़ा बयान

IPL 2023: Qualifier 2 - Gujarat Titans v Mumbai Indians
IPL 2023: Qualifier 2 - Gujarat Titans v Mumbai Indians

दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) एक बार फिर से मुंबई इंडियंस (MI) में वापसी कर चुके हैं। उनकी वापसी के बाद ये कयास लगाए जा रहे हैं कि रोहित शर्मा के बाद उन्हें मुंबई का कप्तान नियुक्त किया जा सकता है। वहीं इसको लेकर पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि मुंबई इंडियंस के पास इनको लेकर कुछ ना कुछ प्लान जरूर होगा।

Ad

हार्दिक पांड्या अब मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे। गुजरात टाइटंस से ट्रेड होकर वो मुंबई इंडियंस की टीम में चले गए हैं। दो सालों तक गुजरात टाइटंस की कप्तानी करने के बाद अब वो एक बार फिर मुंबई की टीम का हिस्सा बन गए हैं। वहीं खबरें ये भी हैं कि रोहित शर्मा के बाद हार्दिक पांड्या को ही मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाया जाएगा।

रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या से मुंबई इंडियंस ने स्पष्ट बात की होगी - अश्विन

अश्विन ने हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाए जाने की संभावना को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सुब्रमण्यम बद्रीनाथ से बातचीत के दौरान कहा,

हार्दिक पांड्या सीधे टीम में आकर मुंबई इंडियंस की कप्तानी नहीं करेंगे। मुझे लगता है कि मुंबई इंडियंस के पास एक प्रोग्रेशन प्लान होगा। यही कहना सही रहेगा। इन दोनों ही प्लेयर्स को उन्होंने एक क्लैरिटी दी होगी। मुंबई इंडियंस भी सीएसके की ही तरह एक बड़ी टीम है। मुझे लगता है कि उन्होंने एकदम स्पष्ट बात की होगी। उन्होंने हार्दिक और रोहित दोनों से बात की होगी। अभी हमें नहीं पता कि क्या होने वाला है। पांच टाइटल जीतना आसान नहीं होता है। अगर सीएसके एक सीजन जीतती है तो उसके अगले सीजन मुंबई इंडियंस भी जीतती है।

आपको बता दें कि रोहित शर्मा की अगुवाई में मुंबई इंडियंस की टीम काफी सफल रही है। उनकी ही कप्तानी में टीम ने आईपीएल के पांच टाइटल जीते। रोहित शर्मा को रिकी पोंटिंग के बाद टीम का कप्तान बनाया गया था।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications