हार्दिक पांड्या को IPL 2024 में मिल रही आलोचनाओं के बीच मिला दिग्गज भारतीय खिलाड़ी का समर्थन, फैंस को लगाई डांट

(Photo Courtesy: IPLt20.com)
(Photo Courtesy: IPLt20.com)

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का प्रदर्शन अब तक काफी खराब रहा है। वहीं, टीम के नए कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की कुछ पूर्व खिलाड़ी भी आलोचना कर रहे हैं, जबकि फैंस भी मैदान और सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। हार्दिक के साथ ऐसा व्यवहार देख उन्हें भारत के दिग्गज फिरकी गेंदबाज और राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) का साथ मिला है। अश्विन ने पांड्या के समर्थन में फैंस को डांट लगाई है।

Ad

दरअसल, आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन के पहले मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पांड्या को टीम का नया कप्तान बनाया था। फैंस तभी से काफी नाराज चल रहे हैं। मुंबई के शुरूआती दोनों के दौरान हार्दिक के खिलाफ फैंस मैदान पर नारेबाजी भी करते नजर आए थे।

अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए रविचंद्रन अश्विन ने हार्दिक पांड्या के समर्थन में कहा, ‘क्या आपने किसी और देश में ऐसा होते देखा है? क्या आपने जो रूट और जैक क्रॉली के फैंस को लड़ते देखा है? या क्या आपने जो रूट और जोस बटलर के फैंस को लड़ते देखा है? यह पागलपन है। क्या आपने ऑस्ट्रेलिया में स्टीव स्मिथ और पैट कमिंस के फैंस को लड़ते देखा है? मैंने पहले भी कहा कि यह एक सिनेमा कल्चर है।’

अश्विन ने आगे कहा, ‘फैंस को यह याद रखना चाहिए कि ये खिलाड़ी किस देश का प्रतिनिधित्व करते हैं - हमारे देश का। ऐसे में एक क्रिकेटर को निशाना बनाने का क्या फायदा। हम ऐसे व्यवहार कर रहे हैं जैसे ऐसा पहले कभी नहीं हुआ है। सौरव गांगुली ने सचिन तेंदलुकर के अंडर खेला। सचिन ने भी दादा के अंडर खेला। ये दोनों दिग्गज राहुल द्रविड़ की कप्तानी में खेल चुके हैं। ये तीनों अनिल कुंबले की कप्तानी में खेल चुके हैं और ये सभी दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में खेल चुके हैं। जब वे धोनी के अंडर खेले तो सभी दिग्गज थे। धोनी भी विराट कोहली के नेतृत्व में खेल चुके हैं।’

ऑफ स्पिनर ने आगे कहा, ‘आपका जो पसंदीदा है, उसके गेम का आनंद लें लेकिन किसी अन्य खिलाड़ी को नीचा दिखाकर नहीं। यह एक ऐसी चीज है, जिसे मैं हमारे देश से जल्द हटते हुए देखना पसंद करूंगा।’

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications