IPL 2024 : 'MS Dhoni फैंस से 'रविंद्र जडेजा गुस्सा हो जाते हैं...'अंबाती रायडू ने CSK से ज्यादा 'माही' को सपोर्ट मिलने को लेकर किया खुलासा

एम एस धोनी और सीएसके (Photo Credit - IPLT20)
एम एस धोनी और सीएसके (Photo Credit - IPLT20)

Ambati Ryaudu on MS Dhoni Support : चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी अंबाती रायडू ने एम एस धोनी को आईपीएल में मिलने वाले सपोर्ट को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि चेन्नई सुपर किंग्स के जितने फैंस हैं, वो एम एस धोनी को ज्यादा सपोर्ट करते हैं। रायडू के मुताबिक लोग पहले धोनी को सपोर्ट करते हैं और उसके बाद सीएसके को करते हैं। इसी वजह से रविंद्र जडेजा को कभी-कभी गुस्सा भी आ जाता है।

Ad

अंबाती रायडू कई सीजन तक चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेले थे और टीम के लिए टाइटल भी जीता था। उन्होंने सीएसके की तरफ से खेलने के दौरान अपना एक्सपीरियंस शेयर किया कि कैसे चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी टीम को उतना ज्यादा सपोर्ट नहीं मिलता है लेकिन सिर्फ एम एस धोनी को मिलता है।

CSK फैंस पहले एम एस धोनी को सपोर्ट करते हैं - अंबाती रायडू

स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत के दौरान अंबाती रायडू ने एक बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि कैसे कई बार रविंद्र जडेजा को इस बात से गुस्सा आ जाता था। रायडू ने कहा,

जब हम चौके या छक्के मारते थे तो क्राउड एकदम शांत रहता था। मुझे और जडेजा को पिछले कुछ साल में ऐसा ही लगा था। जब मैं ये कह रहा हूं तो मेरा इस बात पर पूरा विश्वास है कि सीएसके के फैंस एम एस धोनी फैन पहले हैं और सीएसके के फैन बाद में हैं। यहां तक कि जडेजा को भी गुस्सा आ जाता है लेकिन वो कुछ नहीं कर सकते हैं।
Ad

दरअसल पिछले कुछ सीजन से यही कयास लगाए जा रहे हैं कि एम एस धोनी कभी भी आईपीएल से संन्यास ले सकते हैं। इसी वजह से फैंस का सपोर्ट उनके लिए और भी ज्यादा बढ़ गया है। इसी वजह से एम एस धोनी के बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर आते ही मैदान में काफी ज्यादा शोर मचता है। एम एस धोनी की कप्तानी में ही सीएसके ने 5 बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की।

अंबाती रायडू की अगर बात करें तो आईपीएल में कई सालों तक वो मुंबई इंडियंस के लिए खेले और उसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स के लिए भी कई सीजन तक टीम का हिस्सा रहे। उन्होंने सीएसके के लिए जबरदस्त प्रदर्शन किया और पिछला सीजन खेलने के बाद संन्यास ले लिया।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications