IPL 2024 के पहले 17 दिनों का शेड्यूल हुआ जारी, CSK और RCB के बीच जबरदस्त मुकाबले से होगी सीजन की शुरुआत

चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Photo: BCCI/IPL)
चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Photo: BCCI/IPL)

इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन के रोमांच का सभी फैंस को इंतजार है और इस बीच आईपीएल 2024 (IPL 2024) का शेड्यूल आ चुका है और 22 मार्च को सीजन का पहला मुकाबला पिछली बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के होम ग्राउंड चेपॉक में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ खेला जायेगा। वहीं, उपविजेता गुजरात टाइटंस (GT) अपने अभियान की शुरुआत मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ 24 मार्च को अहमदाबाद में करेगी।

Ad

बीसीसीआई ने चुनाव के कारण 2024 सीज़न के लिए अभी पूरा शेड्यूल जारी नहीं किया है। शुरूआती चरण में पहले 17 दिनों (22 मार्च से 7 अप्रैल) के दौरान 10 शहरों में 21 मैच खेले जाएंगे। इस दौरान चार डबल हेडर होंगे। वहीं, हर टीम इस दौरान कम से कम तीन और ज्यादा से ज्यादा पांच मैच खेलेगी।

पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स 23 मार्च को सीज़न का पहला दोपहर का मैच खेलती नजर आएँगी, जिसका आयोजन मोहाली में होना है। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स का सीज़न उसी दिन बाद में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ घरेलू मैदान पर शुरू होगा। राजस्थान रॉयल्स भी सीज़न के पहले रविवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर अभियान की शुरुआत करेगी।

गौरतलब हो कि कैपिटल्स एकमात्र फ्रेंचाइजी है जो 22 मार्च से 7 अप्रैल की अवधि में अपने घरेलू मैदान, दिल्ली के फ़िरोज़ शाह कोटला में कोई मैच नहीं खेलेगी। उसके दोनों मैच विशाखापट्टनम में होंगे।

IPL 2024 के शुरुआती 21 मैचों का शेड्यूल इस प्रकार है:

22 मार्च - चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, चेन्नई

23 मार्च - पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, मोहाली

23 मार्च - कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइज़र्स हैदराबाद, कोलकाता

24 मार्च - राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, जयपुर

24 मार्च - गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस, अहमदाबाद

25 मार्च - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम पंजाब किंग्स, बेंगलुरु

26 मार्च - चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस, चेन्नई

27 मार्च - सनराइज़र्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस, हैदराबाद

28 मार्च - राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, जयपुर

29 मार्च - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, बेंगलुरु

30 मार्च - लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स, लखनऊ

31 मार्च - गुजरात टाइटंस बनाम सनराइज़र्स हैदराबाद, अहमदाबाद

31 मार्च - दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, विशाखापट्टनम

1 अप्रैल - मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स, मुंबई

2 अप्रैल - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, बेंगलुरु

3 अप्रैल - दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, विशाखापट्टनम

4 अप्रैल - गुजरात टाइटंस बनाम पंजाब किंग्स, अहमदाबाद

5 अप्रैल - सनराइज़र्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, हैदराबाद

6 अप्रैल - राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, जयपुर

7 अप्रैल - मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई

7 अप्रैल - लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस, लखनऊ

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications