IPL 2024: CSK को हार से लगा झटका और प्लेऑफ की जंग हुई रोचक, रोहित शर्मा टॉप 5 से बाहर 

IPL 2024 में पॉइंट्स टेबल में क्या बदलाव देखने को मिले हैं?
IPL 2024 में पॉइंट्स टेबल में क्या बदलाव देखने को मिले हैं?

IPL 2024: लखनऊ सुपरजायंट्स ने आईपीएल 2024 के 39वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को उन्हीं के घर में रोमांचक मैच में हराते हुए जबरदस्त जीत दर्ज की। इस हाई स्कोरिंग मुकाबले में चौकों-छक्कों की बारिश देखने को मिली और इस बीच दो खिलाड़ियों ने शतक भी लगाए।

Ad

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए उनके कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने शतक लगाया और शिवम दुबे ने भी अर्धशतकीय पारी खेली। लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए मार्कस स्टोइनिस ने नाबाद रहते हुए शतक लगाया और अपनी टीम को आखिरी ओवर में जीत दिलाई। इस जीत के साथ LSG पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर आ गए हैं और CSK को झटका लगा है, वो 5वें स्थान पर खिसक गए हैं।

प्लेऑफ की रेस काफी ज्यादा दिलचस्प हो गई है और इसके अलावा ऑरेंज कैप की रेस में ऋतुराज ने तगड़ी छलांग लगाई है। वो दूसरे स्थान पर आ गए हैं और रोहित शर्मा टॉप 5 से बाहर हो गए हैं। पर्पल कैप की लिस्ट में अभी भी जसप्रीत बुमराह पहले स्थान पर बने हुए हैं।

IPL 2024 पॉइंट्स टेबल इस प्रकार है:

Ad

1) राजस्थान रॉयल्स - 8 मैचों के बाद 14 अंक

2) कोलकाता नाइटराइडर्स - 7 मैचों के बाद 10 अंक

3) सनराइजर्स हैदराबाद - 7 मैचों के बाद 10 अंक

4) लखनऊ सुपरजायंट्स - 8 मैचों के बाद 10 अंक

5) चेन्नई सुपर किंग्स - 8 मैचों के बाद 8 अंक

6) गुजरात टाइटंस - 8 मैचों के बाद 8 अंक

7) मुंबई इंडियंस - 8 मैचों के बाद 6 पॉइंट्स

8) दिल्ली कैपिटल्स - 8 मैचों के बाद 6 पॉइंट्स

9) पंजाब किंग्स - 8 मैचों के बाद 4 पॉइंट्स

10) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - 8 मैचों में दो पॉइंट्स

IPL 2024 में सबसे ज्यादा रन किन 3 बल्लेबाजों ने बनाए हैं?

Ad

1- विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु): 8 मैचों के बाद 379 रन

2- ऋतुराज गायकवाड़ (चेन्नई सुपर किंग्स): 8 मैचों के बाद 349 रन

3- ट्रैविस हेड (सनराइजर्स हैदराबाद): 6 मैचों के बाद 324 रन

IPL 2024 में किन तीन गेंदबाजों ने लिए हैं सबसे ज्यादा विकेट?

Ad

1- जसप्रीत बुमराह (मुंबई इंडियंस): 8 मैचों के बाद 13 विकेट

2- युजवेंद्र चहल (राजस्थान रॉयल्स): 8 मैचों के बाद 13 विकेट

3- हर्षल पटेल (पंजाब किंग्स): 8 मैचों के बाद 13 विकेट

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications