IPL 2024: Delhi Capitals की तूफानी जीत से पॉइंट्स टेबल में उथल-पुथल, जानें ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की लिस्ट में हुए क्या बदलाव?

IPL 2024
IPL 2024 में सभी टीमों की क्या स्थिति है और किसके पास है ऑरेंज कैप और पर्पल कैप?

IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स ने अहमदाबाद में आईपीएल 2024 के 32वें मैच में गुजरात टाइटंस को बहुत ही बुरी तरह हराया। दिल्ली के गेंदबाजों के आगे गुजरात के बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए और 89 रनों पर वो ढेर हो गए। दिल्ली ने आसानी के साथ 9वें ओवर में इस स्कोर को हासिल कर लिया और तूफानी जीत दर्ज की।

Ad

दिल्ली कैपिटल्स की जबरदस्त जीत के साथ अंक तालिका में भी उथल-पुथल देखने को मिला और दिल्ली ने लंबी छलांग लगाते हुए 9वें से सीधे छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। इसी के साथ दिल्ली ने अपना नेट रनरेट भी काफी ज्यादा बेहतर किया और गुजरात का नेट रनरेट काफी ज्यादा खराब हो गया है।

ऑरेंज कैप की बात की जाए, तो विराट कोहली अभी भी पहले स्थान पर हैं और टॉप 5 में शुभमन गिल की एंट्री हो गई है। पर्पल कैप की लिस्ट में अभी राजस्थान रॉयल्स के युजवेंद्र चहल पहले स्थान पर हैं और दिल्ली कैपिटल्स के खलील अहमद सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में तीसरे स्थान पर आ गए हैं। आइए नज़र डालते हैं IPL 2024 के पॉइंट्स टेबल, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की लिस्ट पर:

IPL 2024 पॉइंट्स टेबल में कौन सी टीम किस स्थान पर है:

1) राजस्थान रॉयल्स - 7 मैचों के बाद 10 अंक

2) कोलकाता नाइट राइडर्स - 6 मैचों के बाद 8 अंक

3) चेन्नई सुपर किंग्स - 6 मैचों के बाद 8 अंक

4) सनराइजर्स हैदराबाद - 6 मैचों के बाद 8 अंक

5) लखनऊ सुपर जायंट्स - 6 मैचों के बाद 6 अंक

6) दिल्ली कैपिटल्स - 7 मैचों के बाद 6 अंक

7) गुजरात टाइटंस - 7 मैचों के बाद 6 अंक

8) पंजाब किंग्स - 6 मैचों के बाद 4 अंक

9) मुंबई इंडियंस - 6 मैचों के बाद 4 अंक

10) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - 7 मैचों के बाद 2 अंक

IPL 2024 में किन तीन खिलाड़ियों ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन?

1- विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु): 7 मैचों के बाद 361 रन

2- रियान पराग (राजस्थान रॉयल्स): 7 मैचों के बाद 318 रन

3- सुनील नरेन (कोलकाता नाइट राइडर्स): 6 मैचों के बाद 276 रन

IPL 2024 में किन तीन गेंदबाजों ने लिए हैं सबसे ज्यादा विकेट?

1- युजवेंद्र चहल (राजस्थान रॉयल्स) - 7 मैचों के बाद 12 विकेट

2- जसप्रीत बुमराह (मुंबई इंडियंस) - 6 मैचों के बाद 10 विकेट

3- खलील अहमद (दिल्ली कैपिटल्स) - 7 मैचों के बाद 10 विकेट

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications