IPL 2024: CSK की जबरदस्त जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप 4 में एंट्री, किसके पास है ऑरेंज और पर्पल कैप?

IPL 2024
IPL 2024 में कौन सी टीम किस स्थान पर है?

IPL 2024: 28 अप्रैल को आईपीएल 2024 के दो अहम मुकाबले खेले गए। एक तरफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को हराते हुए इस सीजन की तीसरी जीत दर्ज की। दूसरी तरफ चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराते हुए एक बार फिर जीत की लय हासिल की।

Ad

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुुरु अभी भी पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले स्थान पर हैं और गुजरात टाइटंस 7वें स्थान पर हैं। CSK को जरूर जबरदस्त जीत के साथ फायदा हुआ है और उन्होंने टॉप 4 में एंट्री कर ली है और वो तीसरे स्थान पर आ गए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद चौथे स्थान पर खिसक गए हैं।

ऑरेंज कैप की दौड़ में विराट कोहली सबसे पहले स्थान पर बने हुए हैं, लेकिन टॉप 5 में ऋतुराज गायकवाड़ और साई सुदर्शन की एंट्री हो गई है। मुंबई इंडियंस के जसप्रीत बुमराह के पास इस समय पर्पल कैप और इस समय मुस्ताफिजुर रहमान सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में टॉप 3 में आ गए है।

IPL 2024 पॉइंट्स टेबल

1) राजस्थान रॉयल्स - 9 मैचों के बाद 16 अंक

2) कोलकाता नाइटराइडर्स - 8 मैचों के बाद 10 अंक

3) चेन्नई सुपर किंग्स - 9 मैचों के बाद 10 अंक

4) सनराइजर्स हैदराबाद - 9 मैचों के बाद 10 अंक

5) लखनऊ सुपरजायंट्स - 9 मैचों के बाद 10 अंक

6) दिल्ली कैपिटल्स - 10 मैचों के बाद 10 पॉइंट्स

7) गुजरात टाइटंस - 10 मैचों के बाद 8 अंक

8) पंजाब किंग्स - 9 मैचों के बाद 6 पॉइंट्स

9) मुंबई इंडियंस - 9 मैचों के बाद 6 पॉइंट्स

10) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - 10 मैचों में 6 पॉइंट्स

IPL 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीन बल्लेबाज?

1- विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु): 10 मैचों के बाद 500 रन

2- ऋतुराज गायकवाड़ (चेन्नई सुपर किंग्स): 9 मैचों के बाद 447 रन

3- साई सुदर्शन (गुजरात टाइटंस): 10 मैचों के बाद 418 रन

IPL 2024 में सबसे ज्यादा विकेट किन गेंदबाजों ने लिए हैं?

1- जसप्रीत बुमराह (मुंबई इंडियंस): 9 मैचों के बाद 14 विकेट

2- मुस्ताफिजुर रहमान (चेन्नई सुपर किंग्स): 8 मैचों के बाद 14 विकेट

3- हर्षल पटेल (पंजाब किंग्स): 9 मैचों के बाद 14 विकेट

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications