आईपीएल (IPL 2024) का 17वां सीजन अपनी शुरुआत के बाद से चर्चा में है और टूर्नामेंट में अब तक कई रोमांचक मुकाबले खेले जा चुके हैं। इस सीजन में दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर-बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen), जो आईपीएल में सनराइजर्स की टीम का हिस्सा हैं, जबरदस्त लय में नजर आ रहे हैं। बुधवार को खेले गए मुकाबले में उन्होंने मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। क्लासेन के प्रदर्शन को देखते हुए वेस्टइंडीज के स्टार स्पिनर अकील होसैन ने ऑक्शन में उनके बिकने की कीमत को लेकर एक बड़ी भविष्वाणी की है।बता दें की आईपीएल 2023 में हैदराबाद के लिए खेलते हुए क्लासेन ने कुछ अच्छी पारियां खेली थी। यही वजह थी कि फ्रेंचाइजी ने मिनी ऑक्शन से पहले उन्हें 5.25 करोड़ की राशि में रिटेन कर लिया था। इस बार के सीजन में क्लासेन अपने से अधिक दाम में बिकने वाले खिलाड़ियों से कहीं बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।बुधवार को अकील होसैन ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की, जिसमें वह क्लासेन की मुंबई इंडियंस के विरुद्ध बल्लेबाजी देख रहे हैं। उन्होंने स्टोरी के साथ लिखा, आपको निश्चित रूप से 24 करोड़ मिल सकते हैं। View this post on Instagram Instagram Postगौरतलब है कि आईपीएल 2025 से पहले एक मेगा ऑक्शन का आयोजन होने की खबर है। अगर हैदराबाद की फ्रेंचाइजी हेनरिक क्लासेन को रिलीज़ करती है, तो ऑक्शन में उन्हें मोटी रकम मिलने की पूरी उम्मीद रहेगी। आईपीएल ऑक्शन इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी मिचेल स्टार्क हैं, जिन्हें इस सीजन के मिनी ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24.75 करोड़ में खरीदा था।17वें सीजन में अब तक खेले दो मैचों में दाएं हाथ के अनुभवी बल्लेबाज क्लासेन ने 143 की औसत और 226.98 की औसत से 143 रन बनाये हैं। इस दौरान 80* रन उनका उच्चतम स्कोर है। एसआरएच की टीम और फैंस यही आस करेंगे कि टूर्नामेंट में आगे भी उनका यह फॉर्म जारी रहे।