Things MI need to do against RCB: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ वानखेड़े में उतरते हुए मुंबई इंडियंस हर हाल में जीत हासिल करने की कोशिश करेगी। अब तक तीन मैच गंवा चुकी मुंबई को इस जीत की सख्त जरूरत है। आरसीबी के लिए अब तक सीजन अच्छा रहा है और उन्हें तीन में से दो मैचों में जीत मिली है। दोनों टीमों ने अपने पिछले मैच गंवाए हैं तो ऐसे में जीत के लिए दोनों ही बराबर जोर लगाती हुई दिखेंगी। एक नजर डालते हैं उन तीन चीजों पर जो मुंबई को जीत के लिए निश्चित तौर पर करने चाहिए।#3 मिचेल सैंटनर का पावरप्ले में इस्तेमालबाएं हाथ के स्पिनर मिचेल सैंटनर को चार मैचों में केवल एक विकेट मिला है लेकिन इसके बावजूद आरसीबी के खिलाफ वह मुंबई का सबसे बड़ा हथियार बन सकते हैं। मुंबई को जितनी जल्दी हो सके सैंटनर को आक्रमण पर लाना चाहिए। फिल साल्ट और विराट कोहली पारी की शुरुआत करने आएंगे और दोनों को ही स्पिनर्स के खिलाफ परेशानी होती है। सैंटनर का पावरप्ले में इस्तेमाल करने से मुंबई इन दो बल्लेबाजों को रोकने के साथ ही बीच के ओवरों में रजत पाटीदार के लिए तेज गेंदबाजों के अधिक ओवर बचा सकती है।#2 जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार से रहें सतर्कइस सीजन पावरप्ले में मुंबई की बल्लेबाजी कुछ खास नहीं रही है। उनकी ओपनिंग साझेदारी ने लगातार निराश किया है। आरसीबी के खिलाफ उन्हें अपने एप्रोच में बदलाव लाना होगा। जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार का सामना मुंबई के ओपनर्स को समझदारी के साथ करना होगा। यह दोनों ही गेंदबाज पावरप्ले में काफी प्रभावी साबित होते हैं और शुरुआत में विकेट निकालने के लिए जाने जाते हैं। शुरुआत में अगर विकेट बचाए जाएंगे तो वानखेड़े के मैदान में बाद में रन बनाना आसान होगा।#1 जसप्रीत बुमराह का चतुराई से इस्तेमालजसप्रीत बुमराह की वापसी मुंबई के लिए सबसे बड़ी खबर है। बुमराह का प्लेइंग 11 में आना मुंबई के लिए सीजन की दिशा तय कर सकता है। बुमराह का अच्छे से इस्तेमाल करने के लिए पावरप्ले में ट्रेंट बोल्ट और दीपक चाहर से ही गेंदबाजी कराई जा सकती है। इसके बाद बुमराह को बीच के ओवर और अंतिम में इस्तेमाल किया जा सकता है। आरसीबी के पास मध्यक्रम और निचलेक्रम में विस्फोटक बल्लेबाज हैं जिन्हें बुमराह अच्छे से टैकल कर सकते हैं।