IPL 2025 All Captains List : आईपीएल 2025 के आगाज में अब बस केवल एक हफ्ते का समय रह गया है। इससे पहले हर एक फ्रेंचाइजी ने अपने कप्तान का ऐलान कर दिया है। कुछ टीमों के कप्तान तो पहले से ही तय थे लेकिन कई सारी टीमें ऐसी थीं जिन्होंने इस बार नया कप्तान चुना है। आईपीएल 2025 से पहले मेगा ऑक्शन होने की वजह से कई सारी टीमों के कप्तान चेंज हो गए हैं। इस बार कुछ नए चेहरे भी कप्तानी करते हुए नजर आ सकते हैं।IPL 2025 के लिए सभी 10 टीमों के कप्तानऐसे में हम आपको बताते हैं कि आईपीएल 2025 के लिए सभी 10 टीमों के कप्तानों की पूरी लिस्ट क्या है।1.चेन्नई सुपर किंग्स - ऋतुराज गायकवाड़ऋतुराज गायकवाड़ इस बार भी चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान होंगे। उन्हें पिछली बार यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी। एम एस धोनी के इस्तीफे के बाद ऋतुराज गायकवाड़ को सीएसके का कप्तान बनाया गया था।2.मुंबई इंडियंस - हार्दिक पांड्यामुंबई इंडियंस ने पिछले सीजन हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया था। इसको लेकर काफी बवाल भी हुआ था। हालांकि इसके बावजूद हार्दिक के ऊपर मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी का भरोसा कायम है और वो इस सीजन भी टीम के कप्तान होंगे।3.कोलकाता नाइट राइडर्स - अजिंक्य रहाणेकेकेआर की कप्तानी में इस बार बदलाव देखने को मिलेगा। श्रेयस अय्यर के जाने के बाद कोलकाता ने अनुभवी अजिंक्य रहाणे को कमान सौंपी है।4.सनराइजर्स हैदराबाद - पैट कमिंसपैट कमिंस की कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद ने पिछले सीजन फाइनल तक का सफर तय किया था और इस बार भी वही कप्तान होंगे।5.दिल्ली कैपिटल्स - अक्षर पटेलदिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी में बड़ा बदलाव हुआ है। अक्षर पटेल को टीम का कप्तान बनाया गया है। वो पहली बार लीड करते हुए नजर आएंगे।6.गुजरात टाइटंस - शुभमन गिलशुभमन गिल इस सीजन भी गुजरात टाइटंस के कप्तान होंगे। इस बार उन्हें जोस बटलर के अनुभव का भी फायदा मिलेगा।7.रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू - रजत पाटीदारआरसीबी की कप्तानी में बड़ा बदलाव हुआ है। रजत पाटीदार को टीम की कमान सौंपी गई है। उनके ऊपर अब बड़ी जिम्मेदारी होगी।8.पंजाब किंग्स - श्रेयस अय्यरपंजाब किंग्स ने आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी श्रेयस अय्यर को अपना कप्तान बनाया है। उनके ऊपर टीम को पहला खिताब जिताने की जिम्मेदारी रहेगी।9.लखनऊ सुपर जायंट्स - ऋषभ पंतलखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर ऋषभ पंत को अपना कप्तान इस सीजन के लिए नियुक्त किया है।10.राजस्थान रॉयल्स - संजू सैमसनराजस्थान रॉयल्स की कप्तानी एक बार फिर से संजू सैमसन ही करते नजर आएंगे। वो टूर्नामेंट के लिए पूरी तरह फिट हैं।