IPL 2025 के बीच CSK ने लिया बड़ा फैसला, मुंबई के बल्लेबाज की हो सकती है टीम में एंट्री

Neeraj
मुंबई के लिए शानदार रहा है प्रदर्शन (photo credit- instagram/@ ayush_m255)
मुंबई के लिए शानदार रहा है प्रदर्शन (photo credit- instagram/@ ayush_m255)

Ayush Mhatre called for CSK trial: IPL 2025 के बीच चेन्नई सुपर किंग्स के खेमे से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मुंबई के 17 साल के ओपनर बल्लेबाज आयुष म्हात्रे को फिर से CSK ने ट्रॉयल के लिए बुलाया है। पिछले साल नवंबर में IPL की नीलमी से ठीक पहले भी म्हात्रे ने CSK के लिए ट्रॉयल दिया था। हालांकि, नीलामी में वह अनसोल्ड रहे थे। ट्रॉयल पर जाने के बाद ऐसा लगा था कि CSK उन्हें खरीदेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ था। अब सीजन के बीच में उन्हें फिर से बुलाकर CSK ने हलचल पैदा कर दी है।

Ad

म्हात्रे को भले ही CSK ने ट्रॉयल के लिए बुलाया है, लेकिन वह अभी टीम का हिस्सा नहीं बन सकते हैं। CSK उन्हें तभी अपनी टीम में शामिल कर सकती है जब उनका कोई खिलाड़ी चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो जाए। म्हात्रे को जब CSK से बुलावा आया तब वह राजकोट में अंडर-19 खिलाड़ियों के कैंप का हिस्सा थे। वहां से वह ट्रॉयल देने के लिए चेपक गए हैं। CSK के CEO काशी विश्वनाथन के मुताबिक म्हात्रे ने CSK के खेमे को काफी ज्यादा प्रभावित किया है।

उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, हमने उसे ट्रॉयल के लिए बुलाया है। उन्होंने हमारे टैलेंट स्काउट्स को काफी प्रभावित किया है। अभी तो जरूरत नहीं है, लेकिन जब होगी तब हम फैसला लेंगे। हम किसी को ले नहीं रहे हैं। ये केवल एक ट्रॉयल है।

17 साल की उम्र में ही मुंबई के लिए डेब्यू करना आसान काम नहीं है, लेकिन म्हात्रे ने केवल डेब्यू ही नहीं किया बल्कि छा गए। 2024-25 में उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में 65.42 की औसत के साथ 458 रन बना दिए। थे। सात मैचों में ही उन्होंने दो शतक और एक अर्धशतक लगाया था। इस दौरान उन्होंने एक 150 से अधिक रनों की पारी भी खेली थी। वह सबसे कम उम्र में लिस्ट ए में 150 से अधिक रनों की पारी खेलने वाले भारतीय हैं। रणजी ट्रॉफी में उन्होंने आठ मैचों में 471 रन बनाए जिसमें महाराष्ट्र के खिलाफ खेली गई 176 रनों की पारी भी शामिल है। रणजी में भी उन्होंने दो शतक और एक अर्धशतक लगाया।

Quick Links

Edited by Neeraj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications