CSK Sign Dewald Brevis: आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम बेहद खराब फॉर्म से जूझ रहे है। इससे उनके फैंस काफी ज्यादा निराश हैं। हालांकि, इसी बीच चेन्नई के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल, मुंबई इंडियंस के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस की टीम में एंट्री हो गई है। ब्रेविस को गुरजपनीत सिंह के रिप्लेस्मेंट के तौर पर शामिल किया है। चेन्नई की टीम में विदेशी खिलाड़ी का एक स्लॉट खाली था, इसी वजह से उन्होंने ब्रेविस को साइन किया है। इसके लिए चेन्नई ने उन्हें 2.2 करोड़ रूपये दिए हैं।
ब्रेविस का टीम में आना एक अच्छी खबर है। भले ही इस युवा खिलाड़ी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दक्षिण अफ्रीका के लिए अब तक ज्यादा मुकाबले नहीं खेले हैं। लेकिन वह अपने आक्रामक खेल के लिए जाने जाते हैं। इसी वजह से उनकी तुलना एबी डिविलियर्स से भी होती है। वह आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए कुल 10 मैच खेल चुके हैं और MI के फ्रेंचाइजी के लिए एमएलसी और SA20 में खेलना जारी रखे हुए हैं।
आईपीएल के मीडिया एडवाइजरी के अनुसार, 'चेन्नई सुपर किंग्स ने डेवाल्ड ब्रेविस को इंजर्ड गुरजपनीत सिंह की जगह साइन किया है। चेन्नई सुपर किंग्स ने टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के बाकी बचे मैचों के लिए चोटिल गुरजपनीत सिंह की जगह दक्षिण अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस को स्क्वाड में शामिल किया है।
डेवाल्ड ब्रेविस का टी20 करियर
21 वर्षीय ब्रेविस ने अब तक 81 टी20 मुकाबले खेले हैं और 26.27 की औसत से 1787 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 144 से ऊपर का रहा है। ब्रेविस इस फॉर्मेट में अब तक 1 शतक और 7 अर्धशतक जड़ चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने गेंदबाजी में 18 विकेट भी झटके हैं।
ब्रेविस के आने से सीएसके के मध्यक्रम को मजबूत मिलेगी। रुतुराज गायकवाड़ के जाने के बाद टीम के मिडिल ऑर्डर में दम नहीं लग रहा था। बता दें कि चेन्नई ने मौजूदा सीजन में अब तक 7 मुकाबले खेले हैं और इस दौरान वो सिर्फ दो बार जीत हासिल कर पाई है। सीएसके अब अपना अगला मैच 20 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलने उतरेगी।