DC vs MI: 'ऐसा आखिरी बार कब हुआ था?'- नमन धीर और विल जैक्स ने दौड़कर पूरे किए 4 रन, फैंस ने हैरानी जताते हुए की तारीफ

Will Jakcs, IPL 2025, DC vs MI, Will Jacks, Naman Dhir
नमन धीर शॉट खेलते हुए (Pc: IPL)

DC vs MI: आईपीएल 2025 में आज दिल्ली कैपिटल्स अपना पांचवां मैच पांच बार की चैंपियंन मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलने उतरी है। इसमें मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 205 रन बनाए। MI की पारी की आखिरी गेंद पर पर एक ऐसा वाकया देखने को मिला, जो आईपीएल में अमूमन देखने को मिलता नहीं है।

Ad

दरअसल, 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर नमन धीर और विल जैक्स ने दौड़कर 4 रन पूरे किए। ये ओवर मुकेश कुमार ने किया। इस गेंद को नमन ने बैकवर्ड स्क्वायर लेग की दिशा में धकेला था। फील्डर के गेंद थ्रो करने से पहले दोनों बल्लेबाजों ने दौड़कर 3 रन पूरे कर लिए थे। फील्डर ने कीपर की तरफ थ्रो किया और गेंद सीधा स्टंप्स पर लगी। गेंद स्टंप पर लगने के बाद पॉइंट की तरफ गई और मिस फील्ड होने के चलते दोनों बल्लेबाजों ने एक रन और दौड़कर पूरा किया। इस तरह दोनों बल्लेबाजों ने कुल 4 रन बटोरे।

इस वाकये को देखने के बाद कमेंट्री कर रहे, आकाश चोपड़ा को भी अपनी आँखों पर यकीन नहीं हुआ। उन्होंने कहा मुझे याद नहीं कि आईपीएल में आखिरी बार कब इस तरह से एक गेंद पर दौड़कर चार रन लिए गए थे। सोशल मीडिया पर इस अनोखे नजारे पर अलग-अलग रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।

नमन धीर-विल जैक्स के एक गेंद पर दौड़कर 4 रन लेने को लेकर आए रिएक्शंस पर एक नजर

Ad

(नमन और विल जैक्स ने 4 रन लिए। आखिरी बार ऐसा कब हुआ था।)

Ad

(नमन धीर और विल जैक्स ने आखिरी गेंद पर 4 रन बनाए। क्या धमाल का सीन था विकेटों के बीच शानदार दौड़।)

Ad
Ad

(आखिरी गेंद पर नमन धीर 4 रन दौड़े।)

Ad

(द न्यू फिनिशर नमन धीर।)

Ad

(दुख की बात है कि टीम में बहुत सारे सुपरस्टार्स के कारण नमन धीर को खेलने के लिए पूरी गेंदें नहीं मिल पा रही।)

Ad

(नमन धीर और रोहित शर्मा को बल्लेबाजी स्थान बदलना चाहिए।)

बता दें कि इस मुकाबले में नमन धीर ने शानदार तरीके से फिनिशर की भूमिका निभाई। उन्होंने सिर्फ 17 गेंदों पर 38 रन बनाए। इस दौरान उनकी पारी में 3 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। वहीं, इस टोटल को खड़ा करने में तिलक वर्मा (59) का भी अहम रोल रहा।

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications