Funny Memes on Rohit Sharma Flop Show vs DC: इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन का रोमांच जारी है। डबल हेडर रविवार, 13 अप्रैल की शाम को दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच टूर्नामेंट का 29वां मुकाबला खेला जा रहा है। एक बार फिर रोहित शर्मा ने अपने फ्लॉप प्रदर्शन से फैंस को निराश किया। रोहित 18 रन बनाकर विप्रज निगम का शिकार बने।
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हो रहे इस मैच में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। पहले खेलते हुए मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब रही। धाकड़ बल्लेबाज रोहित 18 रन पवेलियन लौट गए। हिटमैन आईपीएल 2025 में अपने शर्मनाक प्रदर्शन को लेकर अब फैंस के निशाने पर आ गए हैं। सोशल मीडिया पर रोहित की पारी को लेकर मजेदार मीम्स वायरल हो रहे हैं।
रोहित शर्मा के फ्लॉप शो पर बने Memes
IPL 2025 में रोहित शर्मा और मंबई इंडियंस का फ्लॉप शो जारी है
अगर रोहित शर्मा के प्रदर्शन की बात करें तो आईपीएल 2025 की पांच पारियों में मुंबई के लिए खेलते हुए सिर्फ 56 रन बनाए हैं। पिछली 12 आईपीएल पारियों में रोहित के बल्ले से सिर्फ एक बार 50 से ज्यादा रन निकले हैं। अब 18वें सीजन में रोहित लगातार फ्लॉप प्रदर्शन के चलते फैंस के निशाने पर हैं, वहीं उनके कुछ फैंस समर्थन में भी खड़े हैं। रोहित को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में चोटिल होने के कारण टीम में जगह भी नहीं मिली थी। लेकिन अगले मैच में रोहित इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर टीम में शामिल हुए थे। अब रोहित आज एक बार फिर फ्लॉप साबित हुए हैं, जिससे मुंबई को अच्छी शुरुआत नहीं मिली।
मुंबई के लिए आईपीएल 2025 का सीजन काफी निराशाजनक रहा है। मुंबई पॉइटंस टेबल में नौवें स्थान पर है। मुंबई इंडियंस ने अब तक सिर्फ एक मुकाबले में जीत दर्ज की है। दिल्ली के मैदान पर स्पिनर्स का बोलबाला रहता है और मुंबई के पास 4 तेज गेंदबाजी के ऑप्शन हैं, लेकिन स्पिनर के तौर पर सिर्फ मिचेल सैंटनर और विग्नेश पुथुर हैं। सैंटनर का प्रदर्शन भी इस सीजन कुछ खास नहीं रहा है। अब मुंबई के लिए आज का मैच काफी अहम है।