दिल्ली कैपिटल्स में हुई दिग्गज की वापसी, IPL 2025 से पहले हुआ बड़ा ऐलान; निभाएंगे अहम भूमिका

Delhi Capitals vs Lucknow Super Giants - 2024 Indian Premier League - Source: Getty
दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने किया बड़ा ऐलान

Delhi Capitals Announced New Mentor : आईपीएल 2025 के आगाज में ज्यादा समय नहीं रह गया है। अब एक महीने से भी कम का समय आईपीएल में रह गया है। ऐसे में टीमें अभी से अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गई हैं। कई सारी टीमें ऐसी हैं जो अपने-अपने कोच और कप्तान का ऐलान कर रही हैं। इसी कड़ी में दिल्ली कैपिटल्स की फ्रेंचाइजी ने एक बड़ा ऐलान किया है। दिल्ली कैपिटल्स ने केविन पीटरसन को अपना नया मेंटर नियुक्त किया है। केविन पीटरसन इससे पहले आईपीएल में कई सारी टीमों के लिए खेल चुके हैं। वो दिल्ली कैपिटल्स का भी हिस्सा रहे हैं।

Ad

केविन पीटरसन की अगर बात करें तो वो इससे पहले एक खिलाड़ी के तौर पर भी दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल चुके हैं। पीटरसन ने 2009 से लेकर 2016 तक तीन आईपीएल टीमों के लिए खेला था जिसमें दिल्ली कैपिटल्स की टीम भी थी। उन्होंने 17 बार टीम की कप्तानी की थी। आईपीएल 2009 में केविन पीटरसन ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए भी कुछ समय तक कप्तानी की थी। जबकि साल 2014 में पूरे सीजन उन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स की कप्तानी की थी। हालांकि उस सीजन दिल्ली का प्रदर्शन काफी खराब रहा था।

Ad

दिल्ली कैपिटल्स का पूरा सपोर्ट स्टाफ

दिल्ली कैपिटल्स की अगर बात करें तो उन्होंने एक-एक करके अपने सपोर्ट स्टाफ का ऐलान कर दिया है। हेमांग बदानी को टीम का हेड कोच बनाया गया है। जबकि वेणुगोपाल राव को डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट नियुक्त किया गया है। वहीं मैथ्यू मॉट को हाल ही में असिस्टेंट कोच नियुक्त किया गया है। जबकि गेंदबाजी कोच मुनाफ पटेल को बनाया गया है। वहीं विजय भारद्वाज हेड ऑफ स्काउटिंग हैं।

आपको बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2025 के लिए अभी तक अपने कप्तान का ऐलान नहीं किया है। टीम ने ऋषभ पंत को रिलीज कर दिया था और उसके बाद ऑक्शन में केएल राहुल और फाफ डू प्लेसी जैसे खिलाड़ियों को ऑक्शन में खरीदा था। अब केएल राहुल और फाफ डू प्लेसी के अलावा अक्षर पटेल भी दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी की रेस में हैं। आने वाले दिनों में दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपने नए कप्तान का ऐलान कर सकती है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications