RR की जीत के बावजूद कप्तान रियान पराग की क्यों हो रही है आलोचना, सोशल मीडिया पर फैंस ने सुनाई खरी-खोटी; जानें पूरा मामला 

रियान पराग अपने बर्ताव के कारण फैंस के निशाने पर आ गए हैं (Photo Credit: X/@TrollCricketID, BCCI, @ChekrishnaCk, @NivedhM38443)
रियान पराग अपने बर्ताव के कारण फैंस के निशाने पर आ गए हैं (Photo Credit: X/@TrollCricketID, BCCI, @ChekrishnaCk, @NivedhM38443)

Riyan Parag Throws Phone Ground Staff Member: आईपीएल 2025 का 11वां मैच राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में राजस्थान ने चेन्नई को 6 रन से हराया और लगातार दो हार के बाद अपनी जीत का खोलने में कामयाबी हासिल की। आरआर की जीत में कप्तान रियान पराग की भी अहम भूमिका रही, जिन्होंने फील्डिंग में एक जबरदस्त कैच पकड़कर शिवम दुबे को पवेलियन का रास्ता दिखाया था। हालांकि, अब रियान की एक खास वजह से सोशल मीडिया पर आलोचना हो रही है और लोग उन पर घमंडी होने के भी आरोप लगा रहे हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि रियान ने ऐसा क्या कर दिया, तो हम आपको पूरी बात आगे बताने जा रहे हैं।

Ad

ग्राउंड स्टाफ को फोन उछालकर देते नजर आए रियान पराग

दरअसल, राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच के बाद लोकल बॉय रियान पराग के साथ कुछ ग्राउंड स्टाफ ने तस्वीर खिंचवाने का अनुरोध दिया। रियान ने उनकी बात मान ली और खुद मोबाइल लेकर सेल्फी खींची। हालांकि, इसके बाद उन्होंने फोन को आराम से देने के बजाय हवा में उछाल दिया और फिर खुद मुंह फेरकर आगे चले गए। मोबाइल को ग्राउंड स्टाफ के मेंबर्स ने पकड़ लिया लेकिन फैंस को रियान का यह रवैया पसंद नहीं आया और इसी वजह से सोशल मीडिया पर उनकी क्लास लगाई जा रही है।

रियान पराग पर फैंस ने लगाया घमंडी होने का आरोप

Ad

(मुझे रियान पराग समझ में नहीं आता, वह ऐसा व्यवहार करता है जैसे उसने क्रिकेट में सब कुछ हासिल कर लिया हो। बहुत खराब रवैया। अपने प्रशंसकों का सम्मान करना सभी चीजों की शुरुआत है।)

Ad
Ad

(रियान पराग एक खिलाड़ी के तौर पर भी आपको काफी सारी चीजें सीखनी हैं।)

Ad

(भाई इतना एटीट्यूड तो विराट कोहली, रोहित शर्मा, एमएस धोनी का नहीं देखा जितना रियान पराग के कप्तान बनने के बाद दिखा रहा है।)

(धीमी ओवररेट के लिए रियान पराग पर 12 लाख का जुर्माना लगाना भूल जाओ, बस उसके रवैये के लिए उसे लीग से आजीवन प्रतिबंधित कर दो! जिस तरह से उस आदमी ने ग्राउंड स्टाफ के साथ सेल्फी लेने के बाद फोन फेंका, उससे सब कुछ पता चल जाता है।)

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications