'इंपैक्ट प्लेयर 0 इंपैक्ट के साथ,' RCB के खिलाफ भी फ्लॉप हुए रोहित शर्मा; फैंस ने हिटमैन को जमकर किया ट्रोल 

IPL 2025, Rohit Sharma, MI vs RCB, Rohit Sharma News
RCB के खिलाफ रोहित शर्मा बोल्ड हो गए (Photo Credit: X/@cricbuzz, @CricSavant, @academy_dinda)

Rohit Sharma Flop Against RCB: भारत के पूर्व टी20 कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा के लिए आईपीएल 2025 अभी तक पूरी तरह से निराशाजनक साबित हुआ है। रोहित पहले तीन मैचों में मुंबई इंडियंस के लिए फ्लॉप रहे और फिर चौथा मैच चोट के कारण नहीं खेल पाए थे। इसके बाद उनकी वापसी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच के लिए हुई लेकिन वह आज भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। रोहित ने पारी की शुरुआत कुछ बेहतरीन शॉट के साथ की लेकिन फिर यश दयाल की एक इनस्विंगर पर बोल्ड हो गए। इस तरह उनकी पारी ज्यादा देर नहीं चली और वह 9 गेंदों में 17 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

Ad

RCB के खिलाफ भी इंपैक्ट नहीं छोड़ पाए रोहित शर्मा

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी, इसी वजह से रोहित शर्मा को प्लेइंग 11 में जगह नहीं थी। उन्हें आरसीबी की पारी के आखिरी ओवरों में विग्नेश पुथुर की जगह बतौर इंपैक्ट प्लेयर उतारा गया। बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस और उनके फैंस को उम्मीद थी कि रोहित तेज शुरुआत दिलाकर टीम की राह आसान करेंगे और उन्होंने इसकी झलक भी दिखाई। रोहित ने पहले ही ओवर में भुवनेश्वर कुमार के खिलाफ जबरदस्त छक्का लगाया। इसके बाद अगले ओवर में यश दयाल के खिलाफ लगातार दो चौके जड़े लेकिन फिर क्लीन बोल्ड हो गए। गेंद पड़ने के बाद हल्का अंदर आई और रोहित के बल्ले को चकमा देकर स्टंप्स पर जा लगी।

रोहित शर्मा को फ्लॉप होने पर फैंस ने किया ट्रोल

Ad

(यह कहना दुखद है कि रोहित शर्मा का टी20 करियर अब खत्म हो चुका है। यश दयाल द्वारा बेहतरीन सेटअप। 3 आउट-स्विंगर, उसके बाद एक इन-स्विंगर, और रोहित इसे पहले से ही समझ पाने में विफल रहे, या हाथ से बाहर भी नहीं पढ़ पाए। बस एक पहले से सोची-समझी वाइल्ड स्वाइप। टिम्बर)

Ad

(रोहित शर्मा आए, पिच देखी और दूसरों के लिए पिच की स्थिति जांचने के बाद वापस चले गए! RCB ने रोहित पर हेजलवुड को बर्बाद नहीं किया; यश दयाल ही काफी थे।)

Ad

(रोहित शर्मा- एकमात्र इंपैक्ट प्लेयर 0 इंपैक्ट के साथ)

Ad

(रोहित शर्मा का महत्वपूर्ण मैचों में रन बनाना आरसीबी के लिए ट्रॉफी जीतने जैसा है।)

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications