IPL 2025 में गुजरात टाइटंस का पूरा शेड्यूल, शुभमन गिल और जोस बटलर ओपन करते हुए आएंगे नजर

Rajasthan Royals v Gujarat Titans - IPL 2024 - Source: Getty
गुजरात टाइटंस का आईपीएल में पूरा शेड्यूल

Gujarat Titans Full Schedule IPL 2025 : आईपीएल 2025 का बिगुल अभी से बज चुका है। इसकी वजह है कि आईपीएल 2025 के शेड्यूल का ऐलान हो गया है। आईपीएल से पहले चैंपियंस ट्रॉफी जैसा बड़ा टूर्नामेंट है लेकिन इसके बावजूद अभी से आईपीएल की चर्चा होने लगी है। इस बार आईपीएल में गुजरात टाइटंस की टीम एक बार फिर टाइटल की प्रबल दावेदार होगी। हार्दिक पांड्या की अगुवाई में टीम ने एक बार खिताब जीता है। इस बार पांड्या भले नहीं हैं लेकिन जोस बटलर जैसा दिग्गज खिलाड़ी गुजरात की टीम का हिस्सा है।

Ad

जोस बटलर और शुभमन गिल एक साथ आईपीएल 2025 में ओपन करते हुए नजर आ सकते हैं। अगर यह जोड़ी ओपन करती है तो फिर काफी खतरनाक साबित हो सकती है। इसके अलावा गेंदबाजी में अब टीम के पास मोहम्मद सिराज आ गए हैं। इसी वजह से गुजरात टाइटंस की टीम काफी खतरनाक साबित हो सकती है। गुजरात की टीम 25 मार्च को आईपीएल में अपना पहला मैच खेलेगी। आइए जानते हैं कि आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस का पूरा शेड्यूल क्या है।

आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस का पूरा शेड्यूल

25 मार्च - गुजरात टाइटंस vs पंजाब किंग्स, अहमदाबाद, 7:30 PM

29 मार्च - गुजरात टाइटंस vs मुंबई इंडियंस, अहमदाबाद, 7:30 PM

2 अप्रैल - गुजरात टाइटंस vs आरसीबी, बेंगलुरु, 7:30 PM

6 अप्रैल - गुजरात टाइटंस vs सनराइजर्स हैदराबाद, हैदराबाद, 7 :30 PM

9 अप्रैल - गुजरात टाइटंस vs राजस्थान रॉयल्स, अहमदाबाद, 7 :30 PM

12 अप्रैल - गुजरात टाइटंस vs लखनऊ सुपर जायंट्स, लखनऊ, 3:30 PM

19 अप्रैल - गुजरात टाइटंस vs दिल्ली कैपिटल्स, अहमदाबाद, 3:30 PM

21 अप्रैल - गुजरात टाइटंस vs कोलकाता नाइट राइडर्स, कोलकाता, 7 :30 PM

28 अप्रैल - गुजरात टाइटंस vs राजस्थान रॉयल्स, जयपुर, 7:30 PM

2 मई - गुजरात टाइटंस vs सनराइजर्स हैदराबाद - अहमदाबाद, 7:30 PM

6 मई - गुजरात टाइटंस vs मुंबई इंडियंस - मुंबई, 7:30 PM

11 मई - गुजरात टाइटंस vs दिल्ली कैपिटल्स - दिल्ली, 7:30 PM

14 मई - गुजरात टाइटंस vs लखनऊ सुपर जायंट्स - अहमदाबाद, 7:30 PM

18 मई - गुजरात टाइटंस vs चेन्नई सुपर किंग्स - अहमदाबाद, 3:30 PM

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications