RCB Set Big Target Against Mumbai Indians : आईपीएल 2025 का 20वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 221 रन बनाए हैं। अब मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 222 रन बनाने होंगे। इस मुकाबले में आरसीबी के लिए विराट कोहली और कप्तान रजत पाटीदार ने तूफानी पारी खेली। जब मुंबई के लिए हार्दिक पांड्या ने बड़ा कारनामा किया। उन्होंने टी20 में अपने 200 विकेट पूरे कर लिए हैं।
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीता और पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। आरसीबी की शुरुआत इस मुकाबले में अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट ने ट्रेंट बोल्ट की पहली ही गेंद पर जबरदस्त चौका तो लगाया लेकिन बोल्ट ने अगली ही गेंद पर उन्हें क्लीन बोल्ड करके अपना बदला पूरा कर लिया। हालांकि इसके बाद देवदत्त पडीक्कल और विराट कोहली ने काफी धुआंधार बल्लेबाजी की। दोनों खिलाड़ियों के बीच 91 रनों की साझेदारी की। इस दौरान देवदत्त पडीक्कल ने मात्र 22 गेंद पर 2 चौके और 3 छक्के की मदद से 37 रनों की धुआंधार पारी खेली।
विराट कोहली ने 13 हजार रनों का बनाया रिकॉर्ड
विराट कोहली इस मैच में काफी अच्छी लय में नजर आए। उन्होंने काफी धुआंधार पारी खेली। कोहली ने 42 गेंद पर 8 चौके और 2 छक्के की मदद से 67 रनों की विस्फोटक पारी खेली। विराट कोहली ने इस मैच में एक बड़ा रिकॉर्ड भी बनाया। उन्होंने टी20 में अपने 13 हजार रन पूरे कर लिए हैं। वो टी20 में 13 हजार रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने हैं। क्रिस गेल के बाद वो यह कारनामा करने वाले दूसरे आरसीबी के खिलाड़ी बने हैं।
विराट कोहली जब तक क्रीज पर थे आरसीबी की पारी काफी अच्छी चल रही थी लेकिन उनके आउट होते ही पारी लड़खड़ा गई। लियाम लिविंगस्टोन बिना खाता खोले ही आउट हो गए। इसके बाद जितेश शर्मा और कप्तान रजत पाटीदार ने पारी को संभाल लिया। रजत पाटीदार ने मात्र 32 गेंद पर 5 चौके और 4 छक्के की मदद से 64 रनों की पारी खेली। जितेश शर्मा ने भी 19 गेंद पर नाबाद 40 रन बनाए।
मुंबई इंडियंस की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज हार्दिक पांड्या रहे जिन्होंने 45 रन देकर 2 विकेट लिए। इस दौरान उन्होंने टी20 में अपने 200 विकेट भी पूरे किए।