5 खिलाड़ी जो IPL 2025 के लिए RCB में हैं शामिल, लीग में कभी MI का भी थे हिस्सा

IPL 2025, MI vs RCB, Krunal Pandya, Tim David
क्रुणाल पांड्या RCB से पहले MI के लिए खेल चुके हैं (Photo Credit_iplt20.com)

5 Current RCB Players Earlier Part Of MI: आईपीएल के 18वें सीजन में सोमवार को एक बड़ा मुकाबला होने जा रहा है। इस दिन 2 ऐसी टीमों के बीच आमना-सामना है, जो फैंस के बीच सबसे चहेती टीमों में शुमार रही है। जहां मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू टक्कर लेने जा रही है। इस मैच के लिए दोनों ही टीमें पूरी तरह से तैयार हैं।

Ad

आईपीएल के इस मुकाबले में रोचक जंग की उम्मीद है। इस मैच में दोनों ही टीमों में एक से एक स्टार खिलाड़ी हैं। जिसमें से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू में ऐसे कई खिलाड़ी हैं जो पहले मुंबई इंडियंस का हिस्सा रह चुके हैं। तो चलिए आपको इस आर्टिकल में बताते हैं वो 5 खिलाड़ी जो आईपीएल 2025 में RCB का हिस्सा हैं लेकिन पहले मुंबई इंडियंस के साथ खेल चुके हैं।

5. रोमारियो शेफर्ड

वेस्टइंडीज के खतरनाक ऑलराउंडर खिलाड़ी रोमारियो शेफर्ड का आईपीएल में कुछ टीमों के साथ करियर बन चुका है। इस कैरेबियाई खिलाड़ी को 2022 में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा। जिसके बाद इस खिलाड़ी को 2023 के सीजन में लखनऊ सुपरजायंट्स ने खरीद लिया। यहां से होते हुए वो 2024 में मुंबई इंडियंस में पहुंचे और अब शेफर्ड इस साल आरसीबी का हिस्सा हैं।

4. नुवान तुषारा

श्रीलंका के युवा स्टार तेज गेंदबाज नुवान तुषारा की काबिलियत को देखते हुए साल 2024 के सीजन में मुंबई इंडियंस ने उन्हें आईपीएल का टिकट दिया। नुवान तुषारा पिछले साल मुंबई का हिस्सा थे और इस बार उन्हें मेगा ऑक्शन के दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने खरीदा है। हालांकि वो अब तक इस सीजन कोई मैच नहीं खेल सके हैं।

3. रसिख डार

भारतीय क्रिकेट के उभरते खिलाड़ी तेज गेंदबाज रसिक डार आईपीएल में 2019 में डेब्यू करने में कामयाब रहे। जहां उन्हें मुंबई इंडियंस ने खरीदा था। इसके बाद रसिक सलाम 2022 में कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा बन गए तो वहीं वो 2024 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम में शामिल हुए। रसिल को अब इस सीजन आरसीबी ने अपने पाले में कर लिया है।

2. टिम डेविड

ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक टिम डेविड आईपीएल में ज्यादा पुराने खिलाड़ी नहीं हैं। इस खिलाड़ी को पहली बार इस लीग का टिकट 2021 में आरसीबी टीम के साथ मिला। लेकिन एक ही सीजन के बाद वो 2022 में मुंबई इंडियंस चले गए। वहां वो 3 साल खेलते रहे और अब इस सीजन वो दोबारा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू में लौट आए हैं।

1. क्रुणाल पांड्या

आईपीएल में क्रुणाल पांड्या एक बेहतरीन ऑलराउंडर खिलाड़ी साबित हुए हैं। इस स्टार खिलाड़ी ने इस लीग में पहली बार 2016 में कदम रखा था। जब वो मुंबई इंडियंस का हिस्सा बने थे। इसके बाद क्रुणाल पांड्या लगातार 2021 तक इसी टीम से खेलते रहे और फिर 2022 से 2024 तक लखनऊ के साथ रहे। अब क्रुणाल पांड्या को इस सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने शामिल कर दिया है।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications