MS Dhoni Sweet Gesture An Old Fan: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स के अहम खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों आईपीएल के मैदान पर नजर आ रहे हैं। धोनी को लेकर काफी समय से संन्यास की खबरें हैं लेकिन वह अभी तक इस लीग में अपना जलवा दिखा रहे हैं। हाल ही में उन्होंने लखनऊ में 11 गेंदों में 26 रनों की नाबाद पारी खेली थी और अपनी टीम को जीत दिलाई थी। धोनी लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपनी ताबड़तोड़ पारी से फैंस का जमकर मनोरंजन किया।
इसी बीच महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, उन्होंने अपने व्यवहार से मैदान के बाहर फैंस का दिल जीत लिया। हर कोई धोनी के इस वीडियो की खूब तारीफ कर रहा है, आपको दिखाते हैं महेंद्र सिंह धोनी का यह वीडियो।
महेंद्र सिंह धोनी ने मैदान के बाहर जीता फैंस का दिल
महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि धोनी एयरपोर्ट से गुजर रहे होते हैं तभी उनकी नजर एक महिला पर पड़ती हैं जो उनके साथ सेल्फी लेने के लिए इंतजार कर रही होती है। बता दें कि वह महिला व्हील चेयर पर बैठकर माही का इंतजार करती है। यह देख माही खुद चलकर उस महिला के पास जाते हैं और उसका मोबाइल लेकर खुद ही सेल्फी लेते हैं। धोनी के इस स्वीट जेस्चर को देख, फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।
एक फैन ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा कि आप मेरे आइडल हो, मैं बहुत प्राउड फील करता हूं कि मैं आपका फैन हूं।
एक अन्य फैन ने कमेंट कर लिखा कि एक ही दिल है कितनी बार जीतोगे।
बता दें कि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के देश भर में लाखों-करोड़ों फैंस हैं। फैंस धोनी की स्टाइल, पर्सनैलिटी और खेल सभी चीजों को बेहद पसंद करते हैं। फैंस उनकी एक झलक देखने के लिए बेताब रहते हैं।