MS Dhoni vs Heinrich Klaasen in IPL: आईपीएल के 18वें सीजन का रोमांच इस वक्त पूरी तरह से चढ़ा नजर आ रहा है। जहां एक के बाद एक रोचक मैचों का सफर जारी है। इस रोमांच के बीच शुक्रवार को इस सीजन की दो सबसे फिसड्डी साबित हो रही टीमें चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला होगा। इस मैच के लिए दोनों ही टीमें पूरी तरह से तैयार हैं। दोनों ही टीमें जीत के साथ ही इस सीजन में प्लेऑफ की रेस में खुद को बनाए रखना चाहेंगी।
एमएस धोनी और हेनरिक क्लासेन की 43 मैचों के बाद तुलना
चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में होने वाले इस मैच के लिए दोनों ही टीमों के जीत की तलाश है। जहां वो जीत से कम कुछ मंजूर नहीं करेंगी। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के अलावा सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन पर खास नजरें होंगी। दोनों ही अपनी टीम के अहम बल्लेबाज हैं। धोनी जहां इस लीग के सबसे बड़े महारथी हैं और वो अब तक 272 मैच खेल चुके हैं। तो वहीं हेनरिक क्लासेन ने अब तक 43 मैच खेले हैं। ऐसे में चलिए देखते हैं दोनों ही खिलाड़ियों के 43 मैच के बाद कैसे हैं आंकड़े।
MS धोनी के 433 आईपीएल मैचों के बाद के आंकड़े
महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के इतिहास के सबसे पुराने और अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं। इनके पास जबरदस्त अनुभव मौजूद हैं। धोनी ने अपनी कप्तानी के साथ ही एक बल्लेबाज के तौर पर भी खुद को साबित किया है। धोनी के शुरुआती 43 मैचों के आंकड़ो की बात करें तो उन्होंने 38 पारियों में 38.26 की औसत से 1033 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 6 फिफ्टी निकली थी। हालांकि वो कोई शतक अपने बल्ले से नहीं लगा सके थे।
हेनरिक क्लासेन के 43 आईपीएल मैचों के बाद के आंकड़े
दक्षिण अफ्रीका के तूफानी विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन आईपीएल में ऑरेंज आर्मी का हिस्सा हैं। वो इस लीग में पिछले कुछ साल से खेल रहे हैं। हेनरिक क्लासेन अब ऑरेंज आर्मी का बहुत ही खास हिस्सा हैं। हेनरिक क्लासेन ज्यादा पुराने खिलाड़ी नहीं हैं और वो अब तक इस लीग के इतिहास में सिर्फ 43 मैच खेल चुके हैं। क्लासेन ने अपने अब तक के करियर में 40 पारियों में 38.60 की औसत के साथ 1274 रन बनाए हैं। उन्होंने इस दौरान 7 अर्धशतकों के साथ ही 1 शतक लगाया है।
निष्कर्ष: आईपीएल के इतिहास में जब महेंद्र सिंह धोनी और हेनरिक क्लासेन के 43 मैचों के बाद आंकड़ो की बात करें तो दोनों में ज्यादा अंतर नहीं है। भले ही क्लासेन कुछ रन आगे जरूर हैं लेकिन धोनी के साथ एनरेज लगभग बराबर है। ऐसे में कहा जा सकता है कि दोनों के आंकड़े एक जैसे हैं।