Fan Special request Nita Ambani for Rohit Sharma: देश भर में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा के लाखों फैंस हैं। फिलहाल रोहित आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस की टीम की तरफ से खेल रहे हैं। वहीं मुंबई इंडियंस की कप्तानी भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या कर रहे हैं। लेकिन कई सालों तक रोहित शर्मा ने इस टीम की कप्तानी की थी। रोहित शर्मा के फैंस आज भी उनकी जगह हार्दिक पांड्या को नहीं देख पा रहे हैं, जिसके चलते एक फैन ने हजारों की भीड़ में खुद मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी से रोहित शर्मा के लिए गुहार लगाई है।
दरअसल, हाल ही में नीता अंबानी को मुंबई के शिरडी साईं बाबा मंदिर से निकलते हुए देखा गया, नीता को देख फैन ने उनसे हाथ जोड़ते हुए कहा कि फिर से रोहित को मुंबई इंडियंस का कप्तान बना दो, इस पर नीता ने जो रिएक्शन दिया उसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
फैन ने नीता अंबानी से रोहित शर्मा को फिर से MI का कप्तान बनाने की कही बात
वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि नीता अंबानी से एक फैन ने हाथ जोड़कर कहा कि वह रोहित शर्मा को फिर से कप्तान बना दें। नीता अंबानी ने इस पर मुस्कुराते हुए जवाब दिया- बाबा की मर्जी। इतना कहते हुए नीता आगे बढ़ जाती हैं। गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2025 की शुरुआत अच्छी नहीं रही। मुंबई इंडियंस को अपने पहले दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा। पहले दो मैच में मुंबई इंडियंस को चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस से हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, उन्होंने वापसी करते हुए कोलकाता नाइटराइडर्स को हराया। लेकिन, इसके बाद टीम फिर से दो मैच हार गई।
हालांकि रविवार को मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने जीत हासिल की और दिल्ली को 12 रनों से हराया। मुंबई इंडियंस ने अब तक छह मैच खेले हैं, जिनमें से सिर्फ दो में उसे जीत मिली है।