IPL 2025 Points Table, Top 5 Batters and Bowlers: आईपीएल 2025 में हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस को एक और मैच में हार का सामना करना पड़ा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने निर्धारित 20 ओवर्स में 8 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए। इसके जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 160 रन ही बना पाई। इस तरह गुजरात ने सीजन की पहली जीत दर्ज की और मुंबई इंडियंस को लगातार दूसरी हार मिली।मुंबई इंडियंस के लिए इस मैच में केवल सूर्यकुमार यादव ने ही बेहतरीन पारी खेली जबकि बाकी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए। वहीं गुजरात टाइटंस के लिए साई सुदर्शन ने शानदार पारी खेली। गुजरात के लिए गेंदबाजी में प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज ने शानदार गेंदबाजी की। आइए जानते हैं कि इस मैच के बाद पॉइंट्स टेबल का हाल क्या है। वहीं टॉप 5 बल्लेबाज और गेंदबाज कौन से हैं।IPL 2025 के आठवें मैच के बाद पॉइंट्स टेबल1.आरसीबी (मैच - 2, जीत - 2, हार - 0, टाई - 0, परिणाम नहीं - 0, अंक - 4, नेट रनरेट - +2.266)2.लखनऊ सुपर जायंट्स (मैच - 2, जीत - 1, हार - 1, टाई - 0, परिणाम नहीं - 0, अंक - 2, नेट रनरेट - +0.963)3.गुजरात टाइटंस (मैच - 2, जीत - 1, हार - 1, टाई - 0, परिणाम नहीं - 0, अंक - 1, नेट रनरेट - +0.625)4.पंजाब किंग्स (मैच - 1, जीत - 1, हार - 0, टाई - 0, परिणाम नहीं - 0, अंक - 2, नेट रनरेट - +0.550)5.दिल्ली कैपिटल्स (मैच - 1, जीत - 1, हार - 0, टाई - 0, परिणाम नहीं - 0, अंक - 2, नेट रनरेट - +0.371)6.सनराइजर्स हैदराबाद (मैच - 2, जीत - 1, हार - 1, टाई - 0, परिणाम नहीं - 0, अंक - 2, नेट रनरेट - -0.128)7.कोलकाता नाइट राइडर्स (मैच - 2, जीत -1, हार - 1, टाई - 0, परिणाम नहीं - 0, अंक - 2, नेट रनरेट - -0.308)8.चेन्नई सुपर किंग्स (मैच - 2, जीत - 1, हार - 1, टाई - 0, परिणाम नहीं - 0, अंक - 2, नेट रनरेट -1.013)9.मुंबई इंडियंस (मैच - 2, जीत - 0, हार - 2, टाई - 0, परिणाम नहीं - 0, अंक - 0, नेट रनरेट - -1.163)10.राजस्थान रॉयल्स (मैच - 2, जीत - 0, हार - 2, टाई - 0, परिणाम नहीं - 0, अंक - 0, नेट रनरेट - -1.882)IPL 2025 के टॉप 5 बल्लेबाज1.निकोलस पूरन (लखनऊ सुपर जायंट्स) - 2 मैच, 145 रन2.साई सुदर्शन (गुजरात टाइटंस) - 2 मैच, 137 रन3.मिचेल मार्श (लखनऊ सुपर जायंट्स) - 2 मैच, 124 रन4.ट्रेविस हेड (सनराइजर्स हैदराबाद) - 2 मैच, 114 रन5. ईशान किशन (सनराइजर्स हैदराबाद) - 2 मैच, 106 रनIPL 2025 के टॉप 5 गेंदबाज1. नूर अहमद (चेन्नई सुपर किंग्स) - 2 मैच, 7 विकेट2.शार्दुल ठाकुर (लखनऊ सुपर जायंट्स) - 2 मैच, 6 विकेट3. जोश हेजलवुड (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) - 2 मैच, 5 विकेट4. खलील अहमद (चेन्नई सुपर किंग्स) - 2 मैच, 4 विकेट5. साई किशोर (गुजरात टाइटंस) - 2 मैच, 4 विकेट