IPL 2025 Points Table, Top 5 Batters and Bowlers: आईपीएल 2025 में रविवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने जीत हासिल की और दूसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने जीत दर्ज की। राजस्थान रॉयल्स को सीजन की अपनी पहली जीत मिली है। सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले खेलते हुए 18.4 ओवर में 163 रन बनाए। अनिकेत वर्मा ने 41 गेंद पर 5 चौके और 6 छक्के की मदद से 74 रनों की धुआंधार पारी खेली। जवाब में दिल्ली ने इस टारगेट को बेहद ही आसानी के साथ 16 ओवर में ही 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। मिचेल स्टार्क ने 5 विकेट लिए।दूसरे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने निर्धारित 20 ओवर्स में 9 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए। जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 176 रन ही बना सकी। नितीश राणा ने 36 गेंद पर 10 चौके और 5 छक्के की मदद से 81 रन बनाए। जबकि गेंदबाजी में वनिंदू हसरंगा ने 4 विकेट लिए।आइए जानते हैं कि इस मैच के बाद पॉइंट्स टेबल का हाल क्या है। वहीं टॉप 5 बल्लेबाज और गेंदबाज कौन से हैं।IPL 2025 के 11वें मैच के बाद पॉइंट्स टेबल1.आरसीबी (मैच - 2, जीत - 2, हार - 0, टाई - 0, परिणाम नहीं - 0, अंक - 4, नेट रनरेट - +2.266)2.दिल्ली कैपिटल्स (मैच - 2, जीत - 2, हार - 0, टाई - 0, परिणाम नहीं - 0, अंक - 4, नेट रनरेट - +1.320)3.लखनऊ सुपर जायंट्स (मैच - 2, जीत - 1, हार - 1, टाई - 0, परिणाम नहीं - 0, अंक - 2, नेट रनरेट - +0.963)4.गुजरात टाइटंस (मैच - 2, जीत - 1, हार - 1, टाई - 0, परिणाम नहीं - 0, अंक - 1, नेट रनरेट - +0.625)5.पंजाब किंग्स (मैच - 1, जीत - 1, हार - 0, टाई - 0, परिणाम नहीं - 0, अंक - 2, नेट रनरेट - +0.550)6.कोलकाता नाइट राइडर्स (मैच - 2, जीत -1, हार - 1, टाई - 0, परिणाम नहीं - 0, अंक - 2, नेट रनरेट - -0.308)7.चेन्नई सुपर किंग्स (मैच - 3, जीत - 1, हार - 2, टाई - 0, परिणाम नहीं - 0, अंक - 2, नेट रनरेट -0.771)8.सनराइजर्स हैदराबाद (मैच - 3, जीत - 1, हार - 2, टाई - 0, परिणाम नहीं - 0, अंक - 2, नेट रनरेट - -0.871)9.राजस्थान रॉयल्स (मैच - 3, जीत - 1, हार - 2, टाई - 0, परिणाम नहीं - 0, अंक - 2, नेट रनरेट - -1.112)10.मुंबई इंडियंस (मैच - 2, जीत - 0, हार - 2, टाई - 0, परिणाम नहीं - 0, अंक - 0, नेट रनरेट - -1.163)IPL 2025 के टॉप 5 बल्लेबाज1.निकोलस पूरन (लखनऊ सुपर जायंट्स) - 2 मैच, 145 रन2.साई सुदर्शन (गुजरात टाइटंस) - 2 मैच, 137 रन3.ट्रेविस हेड (सनराइजर्स हैदराबाद) - 3 मैच, 136 रन4.मिचेल मार्श (लखनऊ सुपर जायंट्स) - 2 मैच, 124 रन5. अनिकेत वर्मा (सनराइजर्स हैदराबाद) - 3 मैच, 117 रनIPL 2025 के टॉप 5 गेंदबाज1. नूर अहमद (चेन्नई सुपर किंग्स) - 3 मैच, 9 विकेट2.मिचेल स्टार्क (दिल्ली कैपिटल्स) - 2 मैच, 8 विकेट3. खलील अहमद (चेन्नई सुपर किंग्स) - 3 मैच, 6 विकेट4.शार्दुल ठाकुर (लखनऊ सुपर जायंट्स) - 2 मैच, 6 विकेट5.कुलदीप यादव (दिल्ली कैपिटल्स) - 2 मैच, 5 विकेट5. साई किशोर (गुजरात टाइटंस) - 2 मैच, 4 विकेट